1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर कब होंगे उपचुनाव? तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब आएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर कब होंगे उपचुनाव? तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब आएंगे नतीजे

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 06, 2026 11:56 am IST,  Updated : Jul 06, 2026 12:07 pm IST

अभी पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटें खाली हैं जिन पर उपचुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने बता दिया है कि इन तीनों सीटों पर कब उपचुनाव होने वाले हैं और कब उसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। आइए आपको भी सारी जानकारी देते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

TMC यानी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखेन्दु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक ने हाल में ही इस्तीफा दिया था जिसके बाद पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटें खाली हुई थी। अब इन तीनों सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं जिसके लिए तारीख की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने बता दिया है कि इन तीनों सीटों पर कब चुनाव होंगे और इसके साथ ही दूसरी जरूरी जानकारी भी दी है जैसे नोमिनेशन की तारीख क्या होगी और नतीजे कब आएंगे।

किस तारीख को होंगे उपचुनाव?

आपको बता दें कि सुखेन्दु शेखर रॉय ने 8 जून 2026 को अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके अलावा सुष्मिता देव ने 10 जून 2026 को इस्तीफा दिया था और वहीं प्रकाश चिक बड़ाईक ने अगले दिन यानी 11 जून 2026 को इस्तीफा दिया था जिसके बाद से राज्यसभा की ये तीनों सीटें खाली हैं और वहीं इनका कार्यकाल 2029 और 2030 तक है। अब चुनाव आयोग ने इन सीटों पर उपचुनाव के तारीख की घोषणा कर दी है और चुनाव आयोग के मुताबिक इन तीनों सीटों पर 24 जुलाई 2026 को उपचुनाव होंगे और वहीं नतीजे भी उसी दिन यानी 24 जुलाई को ही सामने आएंगे।

चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नोटिफिकेशन को जारी करने की तारीख 7 जुलाई 2026 है। वहीं नोमिनेशन की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2026 है। वहीं नामांकन की जांच 15 जुलाई 2026 को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई है। इसके अलावा वोटिंग 24 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे और वोटों की गिनती 5 बजे होगी।

चुनाव आयोग ने और क्या बताया?

चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैलेट पेपर पर अपनी पसंद बताने के लिए, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिए गए पहले से तय स्पेसिफिकेशन वाले इंटीग्रेटेड बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी हालत में, ऊपर बताए गए चुनावों में कोई दूसरा पेन इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा जारी नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि, 'राज्यसभा समेत सभी सदनों के लिए उपचुनावों की खाली जगहों को अलग खाली जगह माना जाता है और हर खाली जगह के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं और अलग-अलग चुनाव कराए जाते हैं, हालांकि उपचुनावों का प्रोग्राम शेड्यूल एक जैसा हो सकता है।'

ये भी पढ़ें-

बर्नपुर के 60 साल पुराने ऐतिहासिक सिनेमा हॉल पर चला बुलडोजर, SAIL-ISP का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।