1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'ममता चोर' वाली टी-शर्ट पहन बीजेपी नेताओं ने किया प्रदर्शन, शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य के खिलाफ FIR

'ममता चोर' वाली टी-शर्ट पहन बीजेपी नेताओं ने किया प्रदर्शन, शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य के खिलाफ FIR

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 05, 2023 07:13 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 07:18 am IST

शुभेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी के अन्य विधायकों ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 'ममता चोर' लिखी हुई टी-शर्ट पहन रखी थी। इसे लेकर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन- India TV Hindi
बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन Image Source : IANS

पश्चिम बंगाल में सोमवार को विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी के अन्य विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 'ममता चोर' लिखी हुई टी-शर्ट पहन रखी थी। इसे लेकर टीएमसी के नेताओं ने ऐतराज जताया। पश्चिम बंगाल  कैबिनेट के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुभेंदु अधिकारी सहित अन्य बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोलकाता के दो पुलिस स्टेशनों में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।

"मुख्यमंत्री का घोर अपमान है"

बीजेपी नेता एक सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान 'ममता चोर' लिखी हुई टी-शर्ट पहने हुए थे। राज्य की वित्तमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मैदान और हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशनों में एफआईआर दर्ज कराई हैं। चंद्रिमा ने अपनी शिकायत में दावा किया कि ऐसा कृत्य मुख्यमंत्री का घोर अपमान है, जो राज्य की कार्यकारी प्रमुख हैं। बीजेपी विधायक दल के सदस्य पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष के नेता को निलंबित करने के अध्यक्ष बिमान बनर्जी के फैसले के खिलाफ विधानसभा परिसर के पास रेड रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

शुभेंदु अधिकारी को अध्यक्ष के खिलाफ 'आपत्तिजनक टिप्पणी' करने के लिए 28 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था। अधिकारी विरोध प्रदर्शन में बीजेपी विधायकों का नेतृत्व कर रहे थे, जहां सभी प्रदर्शनकारी पार्टी विधायकों ने 'ममता चोर' लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी।

- IANS इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।