1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी का बड़ा बयान-सिक्का बदला, नोट बदले, बस इंतजार करें 6 महीने में सरकार भी बदलने वाली है

ममता बनर्जी का बड़ा बयान-सिक्का बदला, नोट बदले, बस इंतजार करें 6 महीने में सरकार भी बदलने वाली है

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 27, 2023 06:17 pm IST,  Updated : May 27, 2023 09:59 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। ममता ने कहा कि यहां सिक्के बदल रहे हैं, नोट बदले जा रहे हैं। बस इंतजार कीजिए छह महीने में दिल्ली की सरकार बदलने वाली है।

Mamta banerjee big statement- India TV Hindi
ममता बनर्जी का बड़ा बयान Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: नई संसद को लेकर ममता बनर्जी ने अभी-अभी केंद्र पर बड़ा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा है कि रोज इतिहास को बदला जा रहा है, जो लोग इतिहास बदल रहे हैं, वो आज हैं कल नहीं रहेंगे। नया सिक्का बदल रहा, नया समाज बदल रहा और नए नोट बदल रहे। लेकिन बस इंतजार कीजिए आने वाले छह महीने में दिल्ली भी बदलने वाली है। ममता बनर्जी मेदिनीपुर में रैली को संबोधित कर रहीं थीं। ममता ने कहा कि छह महीने बाद आप देखेंगे कि कैसे दिल्ली में बैठी यह सरकार बदल जाएगी, फिर हम वह सब कुछ आपको वापस देंगे, जो इस सरकार ने लोगों से छीन लिया है। हम देश में और दंगे नहीं होने देंगे।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा और कहा कि देश के सबसे बडे नेता कौन है, बस इसकी होड़ लगी है। ये लोग यही सोच रहे कि इन लोगों का नाम रहेगा। लेकिन ये लोग सोचते नहीं कि जो आज है कल नहीं, जो आह है वो कल नहीं रहने वाला। आज हम जिंदा है कल तो नहीं रह सकते। इसीलिए जो अच्छा काम करेगा, उसका नाम लोगों के दिल में रहेगाा। अगर आप अच्छा काम करेंगे तो लोगों के दिल में रहेंगे। जो बुरा काम करेंगे उसको क्या बोलते हैं- उसे शैतान कहते हैं, गद्दार कहते हैं। 

ममता ने पूछे कई सवाल, 

ममता ने कहा कि ये लोग यहां दंगा करने की कोशिश कर रहे हैं, ये बच जाएंगे और आप पर ही दंगा का आरोप लगा देंगे, जैसे मणिपुर में हो रहा है। आपको यहां अचानक दंगा दिखाई देगा और फिर सेना दिल्ली से आएगी।  फिर आप बंदूक से गोली चला देंगे लेकिन आप कोर्ट में केस भी नहीं कर पाएंगे,  ऐसा कानून है। ये लोग सड़कें जाम कर रहे हैं, रेलवे जाम कर रहे हैं, किसी का घर तोड़ रहे हैं, जो ये काम कर रहे हैं, उन्हें सुनिए, मैं लोगों से बार-बार कह रही हूं कि उनकी तरह ना बनो, अच्छा बनो। 

ममता ने लगाया आरोप

ममता ने कहा कि मैंने अपने कार्यालय की तलाशी ली और कुल आठ 2000 रुपये के नोट मिले।  जैसा कि आप समझ सकते हैं, हम इन 2000 रुपये के नोटों का उपयोग नहीं करते हैं। हम छोटे नोटों को तरजीह देते हैं, हम बड़े नोटों का इस्तेमाल नहीं करते। 2000 रुपए के नोटों को चलाना बहुत मुश्किल है।  क्या आप 2000 रुपये के नोट से एक किलो सब्जी खरीदेंगे, क्या 2000 रुपये के नोट से आप भाजपा का झंडा खरीदेंगे?  कुछ दिन पहले यह पैसा बदल गया और अब यह फिर से बदल रहा है। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा मणिपुर की तरह ही बंगाल में समुदायों के बीच दंगे कराने की साजिश रच रही है।  दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल मंत्री और आदिवासी नेता बीरबाहा हंसदा की कार पर हमला किया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।