1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में अब तक 8.5 लाख लोग वापस लाए गए: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में अब तक 8.5 लाख लोग वापस लाए गए: ममता बनर्जी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 07:05 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें कहा गया कि उनकी सरकार प्रवासी मजदूरों को वापस लाने की इच्छुक नहीं थी।

पश्चिम बंगाल में अब तक 8.5 लाख लोग वापस लाए गए: ममता बनर्जी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में अब तक 8.5 लाख लोग वापस लाए गए: ममता बनर्जी Image Source : PTI (FILE PHOTO)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें कहा गया कि उनकी सरकार प्रवासी मजदूरों को वापस लाने की इच्छुक नहीं थी। ममता ने कहा कि राज्य सरकार अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से 8.5 लाख लोगों को वापस लायी है। उन्होंने कहा कि 10 जून तक 10.5 लाख प्रवासियों को वापस राज्य में लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यहां एक समीक्षा बैठक में कहा, ''कुछ लोग मेरी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हम प्रवासी मजूदरों को राज्य में वापस लाने के इच्छुक नहीं हैं। यह झूठ है। अब तक हम 8.5 लाख लोगों को वापस लाए हैं और 10 जून तक करीब 10.5 लाख प्रवासी राज्य में वापस आ जाएंगे।''

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ''हमने केवल यह कहा था कि प्रवासियों को व्यवस्थित तरीके से वापस लाया जाना चाहिए, अन्यथा राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।