1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में 10 साल की बच्ची का रेप कर उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में लगाई आग

पश्चिम बंगाल में 10 साल की बच्ची का रेप कर उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में लगाई आग

 Published : Oct 05, 2024 11:50 am IST,  Updated : Oct 05, 2024 12:00 pm IST

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बच्ची का दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस थाने का ग्रामीणों ने घेराव किया है। मौके पर तनाव है। बदमाशों पर दस साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर नहर में फेंकने का आरोप है

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन- India TV Hindi
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में दस साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। घटना कुलटाली के महिषमारी हाट से सटे कृपाखाली इलाके की है। आरोप है कि जब नाबालिग का परिवार कुलतली के महिषमारी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उन्हें परेशान किया। इस घटना से इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और जयनगर कुलटाली में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के एक हिस्से में आग लगा दी।

हत्या के बाद शव को नहर में फेंका

बच्ची की हत्या के बाद इलाके में तनाव है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त नाबालिग ट्यूशन से घर लौट रही थी। वह कल रात से लापता थी। आज सुबह उसका शव बरामद हुआ। आरोप है कि बदमाशों ने शव को नहर में फेंक दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा

ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसे वह मुख्य आरोपी मान रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। 

रिपोर्ट- ओंकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।