पश्चिम बंगाल के भावी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या के लिए बिहार से दो शार्प शूटर बुलाए गए थे। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में संदिग्ध लोगों ने किया है। हालांकि, पुलिस अब तक आधिकारिक चैनल से इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है। संदिग्धों की बातों का सत्यापन करने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस बिहार पुलिस के साथ भी समन्वय कर रही है। इसके साथ ही बांग्लादेश से जुड़े एंगल पर भी जांच की जा रही है। आशंका है कि हमलावर बांग्लादेश से आए थे और हत्या करने के बाद बॉर्डर पार कर वापस चले गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, साजिश के आरोप में हिरासत में लिए गए संदिग्धों ने पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया है कि शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए बिहार से 2 शार्प शूटर्स बुलाए गए थे। शक इस बात का भी है कि एक स्थानीय अपराधी ने इन शार्प शूटर्स के ठहरने और आने-जाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम कराया था।
बिहार पुलिस से मदद ले रही बंगाल पुलिस
हिरासत में लिए संदिग्धों ने ये भी बताया है कि इस हत्या के लिए 30 से 40 लाख रुपये की सुपारी दी गई हो सकती है। यह भी संभव हो सकता है कि बाद में वे कोलकाता एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर फरार हो गए हों। हालांकि हिरासत में लिए संदिग्धों की बातों में कितनी हकीकत है, इसको बंगाल पुलिस बिहार पुलिस के साथ मिलकर वेरिफाई कर रही है।
दो एंगल पर काम कर रही पुलिस
पुलिस दो एंगल पर काम कर रही है। पहला एंगल यह है कि जो लोग पकड़े गए हैं, उन्होंने शूटर बिहार से बुलाए थे। इस एंगल पर बंगाल पुलिस बिहार पुलिस के साथ समन्वय करके जांच कर रही है। दूसरा एंगल बांग्लादेश से जुड़ा है। बीएसएफ के डीजी प्रवीन कुमार ने खुद टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की थी। बीएसएफ इस एंगल पर जांच कर रही है कि कही बड़ी साजिश के तहत बंगालादेश से शूटर्स बंगाल आए और हत्या को अंजाम देकर वापिस बांग्लादेश तो नहीं भाग गए। इसकी भी जांच की जा रही है।
ऑस्ट्रियाई पिस्टल से हुई हत्या
शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या ऑस्ट्रिया बेस्ड ग्लोक पिस्टल से हुई थी। ऐसी आशंका है, जिसके खाली खोल भी बरामद हुए थे। क्योंकि ये हथियार पाकिस्तान, बांग्लादेश के रास्ते भारत में बड़े गैंगस्टर्स अपराधियों को भिजवाए जाते हैं। पुलिस इस मामले में जल्द कई बड़े खुलासे कर सकती है।
यह भी पढ़ें-
शुभेंदु अधिकारी का जलवा! 8 प्रस्ताव, आठों में एक ही नाम, अमित शाह ने सौंप दी बंगाल की कमान
सीएम चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, महिला सुरक्षा और राष्ट्रवाद पर जोर