1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. CM ममता बनर्जी पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती, बोले- 'उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को...'

CM ममता बनर्जी पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती, बोले- 'उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को...'

 Published : Jan 01, 2026 10:34 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 11:40 pm IST

गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर लगातार विवाद हो रहा है। अब भाजपा नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी CM ममता बनर्जी पर भड़क उठे हैं।

mithun Chakraborty Mamata Banerjee- India TV Hindi
मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा ने ममता बनर्जी पर गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ अमित शाह को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को धमकी दे रही हैं। इस पूरे विवाद के बीच अब भाजपा के नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने भी सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि मिथुन ने इस बारे में क्या कहा है।

क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती?

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे पर दिए गए बयान पर BJP नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- "उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी है। उनसे कहो कि वे उन्हें पूरी तरह से धमकी दें और कहें कि हम आपको पश्चिम बंगाल में घुसने नहीं देंगे। हम इस बार पश्चिम बंगाल में निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे।"

यहां समझें पूरा मामला?

दरअसल, भाजपा ने बुधवार को सीएम ममता बनर्जी की आलोचना की और उन पर गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने का आरोप लगाया। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा- "ममता बनर्जी ने देश के गृह मंत्री को ऐसी भाषा में धमकी दी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमने इसे देखा है। उन्होंने कहा कि आप (शाह) एक होटल में छिपे हुए हैं। अगर हम चाहें तो आप होटल से बाहर कदम नहीं रख सकते। ये आपकी खुशकिस्मती है कि हमने आपको होटल से बाहर आने दिया।" संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ अमित शाह को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को धमकी दे रही हैं।

जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया था- पात्रा

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीते विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया था। ये हिटलरशाही और तानाशाही है। संबित पात्रा ने आगे कहा- "बंगाल में लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। यह उस राज्य में हो रहा है, जिसने कभी देश का नेतृत्व किया था। ममता बनर्जी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। ममता बनर्जी घुसपैठियों के खातिर देश के गृह मंत्री को धमकी दे रही हैं।"

ये भी पढ़ें- बंगाल की राजनीति से किनारे चल रहे दिलीप घोष को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, 16 जगहों पर करेंगे जुलूस और रैली

पश्चिम बंगाल में भाजपा किन नेताओं के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव? अमित शाह ने दिए तालमेल बिठाने के निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।