1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के साथ गाली-गलौच, स्थानीय लोगों ने घेरा, सामने आया VIDEO

पश्चिम बंगाल: नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के साथ गाली-गलौच, स्थानीय लोगों ने घेरा, सामने आया VIDEO

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 07, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 02:27 pm IST

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी को बारुईपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकालना पड़ा। उन्हें जनता की गाली-गलौच का भी सामना करना पड़ा।

Ritabrata Banerjee- India TV Hindi
ऋतब्रत बनर्जी Image Source : REPORTER INPUT

बारुईपुर: बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी को बारुईपुर में जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है। उन्हें स्थानीय लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौच की। हालात ऐसे बन गए कि उन्हें पुलिस सुरक्षा में बाहर निकालना पड़ा। बता दें कि ऋतब्रत बनर्जी बारुईपुर में पीड़ित के घर गए थे।

बारुईपुर में क्या हुआ था?

कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके के बारुईपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से राज्य में जनता के बीच गुस्से का माहौल है। लड़की के परिजनों का आरोप था कि हत्या से पहले उसके साथ रेप हुआ था लेकिन पुलिस ने शुरुआत में रेप का मामला दर्ज नहीं किया। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पोक्सो की धाराओं में रेप का केस दर्ज हुआ था।

मृतका के परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार से लापता थी और रविवार (5 जुलाई) को उसका शव एक तालाब से बरामद हुआ था। इस घटना के बाद भीड़ ने हत्या के शक में एक युवक को बुरी तरह पीटा था, जिससे युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद ममता बनर्जी को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वह बारुईपुर जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों से मना कर दिया था।

बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में रेप एक ऐसा घिनौना अपराध है, जिसको लेकर तमाम कानून बने हैं, उसके बावजूद आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। हर रेप की घटना के बाद हुई कार्रवाई से लगता है कि अब ऐसे मामलों में कमी आएगी लेकिन ऐसा होता नहीं। बल्कि ऐसे मामले और भी ज्यादा सामने आ रहे हैं। 

लोगों का मानना है कि रेप को लेकर सरकार को ऐसे सख्त कानून बनाने की जरूरत है कि कोई भी शख्स इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले ही कांप जाए। कानून में सख्त प्रावधान किए जाने की जरूरत है। पहले से कानून सख्त किए गए हैं लेकिन वह काफी नहीं हैं। देशभर में रेप और हत्या के मामले आते हैं। वासना में डूबे लोग छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं बख्सते। 

ये भी पढ़ें- 

मेला घूमने गई किशोरी को अगवा कर 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।