1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: किसके खाते में जाएंगी पश्चिम बंगाल की 42 सीटें, देखें एग्जिट पोल के नतीजे

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: किसके खाते में जाएंगी पश्चिम बंगाल की 42 सीटें, देखें एग्जिट पोल के नतीजे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 01, 2024 07:52 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 09:27 pm IST

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीट हैं। 2019 में तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी के खाते में 18 और कांग्रेस के खाते में दो सीटें आई थीं।

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Exit Poll coverage in Hindi- India TV Hindi
West Bengal Lok Sabha Election 2024 Exit Poll coverage in Hindi Image Source : INDIA TV

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सात चरणों का मतदान हो चुका है। अब सभी को चार जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है। यहां हम बता रहे हैं कि इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 22-26, टीएमसी को 14-18, कांग्रेस को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट का खाता खुलना मुश्किल लग रहा है।

इंडिया टीवी-CNX का सबसे बड़ा, सबसे भरोसेमंद EXIT POLL 19 अप्रैल से ही शुरू हो गया था।  7वें राउंड की वोटिंग तक लाखों लोगों की राय ली गई। CNX की टीम ने 1,79,190 लोगों ने बात की। इसमें 92,205 पुरुषों और 86,985 महिलाओं ने अपनी बात रखी। सैंपल में हर वर्ग के लोग हैं, हर तबके के लोग हैं। यह EXIT पोल सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में किया गया।

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों का एग्जिट पोल
पार्टी संभावित सीटें
बीजेपी 22-26
टीएमसी 14-18
कांग्रेस 1-2
लेफ्ट 0-0

 

पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटें

कूचबिहार

अलीपुरद्वार
जलपाईगुड़ी
दार्जिलिंग
रायगंज
बेलूरघाट
मालदा उत्तर
मालदा दक्षिण
जंगीपुर
बरहामपुर
मुर्शिदाबाद
कृष्णानगर
रानाघाट
बनगांव
बैरकपुर
दम दम
बारासात
बशीरहाट
जयनगर
मथुरापुर
डायमंड हार्बर
जादवपुर
कोलकाता दक्षिण
कोलकाता उत्तर
हावड़ा
उलूबेरिया
श्रीरामपुर
हुगली
आरामबाग
तामलुक
कांथी
घाटल
झारग्राम
मेदिनीपुर
पुरुलिया
बांकुड़ा
बिश्नुपुर
बर्धमान पूर्व
बर्धमान-दुर्गापुर
आसनसोल
बोलपुर
बीरभूम

2019 के नतीजे 

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरण में मतदान हुआ है। पहले चरण और दूसरे चरण में तीन-तीन सीटों पर वोटिंग हुई, जबकि तीसरे चरण में चार सीटों पर मतदान हुआ। चौथे चरण में आठ, पांचवें चरण में सात, छठे चरण में आठ और सातवें चरण में नौ सीटों पर मतदान हुआ। 2019 में यहां तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी के खाते में 18 और कांग्रेस के खाते में दो सीटें आई थीं। पिछले चुना में यहां बीजेपी को 16 सीट का फायदा हुआ था, जबकि टीएमसी को 12 और कांग्रेस को दो सीट का नुकसान हुआ था। यहां टीएमसी विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ी है। हालांकि, नतीजे आने के बाद ममता ने साथ आने के संकेत दिए हैं।

बीजेपी को फायदा

पश्चिम बंगाल में 2019 के नतीजों से तुलना करें तो भारतीय जनता पार्टी को फायदा होता दिख रहा है। बीजेपी की सीटों की संख्या 18 से बढ़कर 22-26 तक पहुंच रही है। वहीं, टीएमसी को नुकसान हुआ है और इसकी सीटें 22 से घटकर 14-18 के बीच रह सकती हैं। कांग्रेस को 2019 में भी दो सीटें मिली थीं और इस बार भी पार्टी अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।