1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रूस में टूटा Coronavirus का कहर, 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से अधिक नए मामले; 1 लाख के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

रूस में टूटा Coronavirus का कहर, 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से अधिक नए मामले; 1 लाख के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2020 11:37 am IST,  Updated : May 04, 2020 11:37 am IST

रूस में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से अधिक नये मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में पहली बार कोविड-19 मरीजों की संख्या एक दिन में पांच अंकों में बढ़ी है। 

Coronavirus: Russia's cases rise by 10000 in one-day record- India TV Hindi
Coronavirus: Russia's cases rise by 10000 in one-day record

मॉस्को: रूस में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से अधिक नये मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में पहली बार कोविड-19 मरीजों की संख्या एक दिन में पांच अंकों में बढ़ी है। अधिकारियों ने बताया कि सामने आए कुल 10,633 मामलों में आधे से अधिक मॉस्को से आए हैं। इससे यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं मॉस्को की चिकित्सा सुविधा धराशायी न हो जाए। उल्लेखनीय है कि रूस में रिकॉर्ड 1,34,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 1,420 लोगों की मौत हुई है।

Related Stories

एक बयान में कहा गया है कि रविवार को महामारी से मरने वालों की संख्या 58 से बढ़कर 1,420 हो गई, जबकि 16,639 लोग ठीक हो गए हैं, इनमें पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले 1,626 लोग शामिल हैं। मॉस्को देश का सबसे ज्यादा संक्रमित होने वाला शहर है। यहां पिछले 24 घंटों में 5,498 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68,606 हो गई है।

मॉस्को के मेयर सेजू सॉबयानिन ने आशंका जताई है कि मॉस्को की आबादी का करीब 2 प्रतिशत हिस्सा यानी 2 लाख 53 हजार 800 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते हैं। रूस में अब तक करीब 40 लाख लोगों को टेस्ट किया जा चुका है। इससे पहले रूस ने कोरोना संक्रमितों के लिए 20 दिन में 10 हज़ार बिस्तरों का अस्पताल बना कर चीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

रूस में अस्थायी शवगृह भी बनाए जा रहे हैं। इससे कुछ डर भी फैल रहा है कि क्या हालात बिगड़ने वाले हैं। फिलहाल देश में ऐसा केस नहीं देखा गया है जिसमें मरीज को ठीक होने के बाद फिर से इन्फेक्शन हुआ हो। सरकार भीतर ही भीतर कोरोना से निपटने में बड़ी तैयारियां कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश