1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यूजीलैंड में 7.4 तीव्रता का तगड़ा भूकंप, सुनामी की वार्निंग ली गई वापस

न्यूजीलैंड में 7.4 तीव्रता का तगड़ा भूकंप, सुनामी की वार्निंग ली गई वापस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2019 06:52 am IST,  Updated : Jun 16, 2019 06:52 am IST

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप पर आज सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है।

New Zealand Earthquake- India TV Hindi
New Zealand Earthquake Image Source : PTI

न्‍यूजीलैंड के उत्‍तरी द्वीप पर आज सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बात न्‍यूजीलैंड सरकार ने सुनामी की वॉर्निंग जारी कर दी। लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने जांच के बाद सुनामी की वॉर्निंग को वापस ले लिया। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह भूकंप उत्‍तरी न्‍यूजीलैंड के एक वीरान करमादिक द्वीप पर आया है। इस द्वीप पर कोई भी व्‍यक्ति निवास नहीं करता है। ऐसे में इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल की हानि की संभावना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश