1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान ने ट्रंप के सीजफायर प्रस्ताव को मानने से किया इनकार, तेहरान और तेज करेगा जवाबी हमले

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर प्रस्ताव को मानने से किया इनकार, तेहरान और तेज करेगा जवाबी हमले

 Published : Jun 24, 2025 06:27 am IST,  Updated : Jun 24, 2025 08:40 am IST

ईरान और इजरायल की लड़ाई में अब अमेरिका भी कूद गया है। अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर बम बरसाए थे। इसके बाद ईरान ने कतर में अमेरिका के एयरबेस को निशाना बनाया है। वहीं, अब ट्रंप के सीजफायर वाले ऐलान पर ईरान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई- India TV Hindi
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई Image Source : AP

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले बयान को सिरे से नकार दिया है। अमेरिकी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि ईरान ने सीज फायर के किसी भी तरह के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है।

ईरान ने कहा- और तेज करेगा जवाबी हमले

ईरान ने कहा है कि विरोधाभासी बयान ट्रंप की पूर्ण और संपूर्ण युद्ध विराम घोषणा की वैधता पर सवाल उठाते हैं। ईरान ने एक बार फिर साफ किया है कि वह जवाबी हमले और तेज करेगा।

ट्रंप ने कहा- दोनों देश जंग खत्म करने पर सहमत

वहीं, ट्रंप दावा कर रहे हैं कि दोनों देश 12 दिन से जारी जंग को खत्म करने पर सहमत हैं। ट्रंप के इसी दावे को ईरान ने साफ इनकार किया है। ईरान ने इजरायल पर हमले और तेज करने का ऐलान किया है।

ईरान ने अमेरिका पर किया पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के ऐलान से पहले ईरान ने अमेरिका पर सोमवार को पलटवार किया। ईरान ने कतर और इराक में अमेरिकी बेस को टारगेट करके मिसाइल अटैक किया।

मीडियम और शॉट रेंज की दागी गईं मिसाइलें

ईरान की तरफ से मीडियम और शॉट रेंज की मिसाइल्स दागी गईं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इस हमले का वीडियो जारी किया है। साथ ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि ये हमला अमेरिका को जवाब है। अमेरिका ने जितने बम ईरान पर बरसाए, उतने ही बम उसने गिराए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश