महायुद्ध LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है और इस बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की गूंज सुनाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस चेतावनी के बाद कि अमेरिकी सेना ईरान पर हमले जारी रखेगी, अमेरिका अब ईरान पर लगातार हमले करेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसने ट्रंप के आदेश पर ईरान के अंदर कई ठिकानों पर "आत्मरक्षा में हमले" शुरू किए हैं। CENTCOM ने एक बयान में कहा, "ये हमले ईरान की बिना वजह और लगातार आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं।" अब ईरान भी अमेरिका को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।
युद्ध से संबंधित जानें लेटेस्ट अपडेट्स...