1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायल-हमास युद्ध: बाथरूम में छिपे थे लोग, हमास के आतंकियों ने गोलियों से भूना, सामने आया खौफनाक Video

इजरायल-हमास युद्ध: बाथरूम में छिपे थे लोग, हमास के आतंकियों ने गोलियों से भूना, सामने आया खौफनाक Video

 Published : Oct 14, 2023 08:20 am IST,  Updated : Oct 14, 2023 08:25 am IST

इजरायल ने वेस्ट बैंक में 49 जबकि लेबनान में 6 आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान बड़ी संख्या में हमास आतंकियों के ठिकाने तबाह हो गए। इजरायल के हमले के बाद गाजा पट्टी में धुएं का गुबार छाया हुआ है।

Israel-Hamas war- India TV Hindi
बाथरूम में छिपे थे लोग, आतंकियों ने गोलियों से भूना Image Source : SCREENGRAB

Israel Hamas War: इजरायल हमास युद्ध लको आठ दिन हो चुके हैं। शनिवार साथ अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने इजरायल की सीमाओं में घुसकर कत्लेआम मचाया था। इस दौरान उन्होंने बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। उनके सामने जो आता गया वह उसे मौत के घाट उतारते गए। हमास के आतंकियों की क्रूरता के खौफनाक किस्से अब बाहर आ रहे हैं। इन्हीं में एक से एक वीडियो उस म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान का भी सामने आया, जहां आतंकियों ने भीषण कत्लेआम किया था।

इजरायली सेना ने साझा किया वीडियो 

इजरायली डिफेंस फ़ोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ आतंकी बंदूकों से म्यूजिक फेस्टिवल परिसर में लगे रखे बाथरूम पर गोलियां बरसा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले से बचने के लिए इनमें कई लोग छुप गए थे। लेकिन शायद उन्हें मालूम नहीं था कि आतंकी उन्हें यहां भी मौत के घाट उतार देंगे। 

इस म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान मारे गए 260 लोग 

बता दें इस म्यूजिक फेस्टिवल में आतंकियों के हमले में 260 लोग मारे गए और वहां से कई लोगों का अपहरण कर लिया गया। गाजा के नजदीक किबुत्ज़ रीम के पास हजारों लोग इस पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें फ़िलिस्तीनी बंदूकधारियों ने समारोह स्थल  पर हमला किया और भागने की कोशिश कर रहे लोगों को गोली मार दी। 

गाजा पर ताबड़तोड़ बमबारी कर रही है इजरायली सेना

इजरायल की वायुसेना गाजा पट्टी पर लगातार हमला करने के लिए 600 लड़ाकू विमानों और 300 रॉकेट लॉन्चरों की स्ट्राइक फोर्स का इस्तेमाल कर रही है। इन हवाई हमलों ने हमास से जुड़े हजारों ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इजरायल के हमले में अब तक 1900 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 7 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायल का कहना है कि वो केवल आतंकी ठिकानों को टारगेट करके बमबारी कर रहा है। वहीं ऐसी खबरें हैं कि गाजा में हुए इन हमलों की जद में आम नागरिक भी आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश