1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, 5 साल पहले हुई थी सगाई

न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, 5 साल पहले हुई थी सगाई

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 14, 2024 06:46 am IST,  Updated : Jan 14, 2024 06:46 am IST

न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने शनिवार को अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी कर ली। बता दें कि दोनों की सगाई 5 साल पहले हुई थी। हालांकि कोरोना महामारी के फैलने के कारण उनकी शादी में देरी हुई। बता दें कि जनवरी 2023 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

New Zealand Former PM Jacinda Ardern married her boyfriend engagement took place 5 years ago- India TV Hindi
न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से की शादी Image Source : ANI

न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने शनिवार को अपने ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड से शादी कर ली। बता दें कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ था। एक निजी समारोह में दोनों ने शादी के बंधन में बध गए। पता दें कि जेसिंडा की सगाई लगभग 5 साल पहले हुई थी। लेकिन कोविड महामारी के कारण उनकी शादी में देरी हुई। शादी का समारोह न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन से 325 किमी दूर हॉक्स बे क्षेत्र में एक शानदार अंगूर के बगीचे में आयोजित की गई थी। शादी के दौरान प्रेमी जोड़े ने इस पूरे कार्यक्रम की मेजबानी की और बारीकी से नजर रखी।

शादी में शामिल हुए करीबी दोस्त

इस शादी में केवल परिजन, करीबी दोस्त और अर्डर्न(43) के पूर्व सहयोगी सांसदों को आमंत्रित किया गया था। इनमें अर्डर्न के उत्तराधिकारी एवं पूर्व प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस भी शामिल थे। अर्डर्न और गेफोर्ड(47) ने 2014 में कथित तौर पर डेटिंग शुरू की थी और पांच साल बाद सगाई कर ली थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री की सरकार के कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण सभाओं को 100 लोगों तक सीमित कर दिया गया था। इसके बाद 2022 में उनकी शादी को स्थगित कर दिया गया था। अर्डर्न ने उस वक्त कहा था,''यही जिंदगी है और मैं न्यूजीलैंड के लोगों से अलग नहीं हूं।'' इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह से मुलाकात की, जिसने कार्यक्रम स्थल के बाहर एक दीवार पर दर्जनों टीकाकरण विरोधी पोस्टर चिपका दिए थे। 

कोरोना काल में नीतियों की तारीफ

बता दें कि जब कोरोना महामारी दुनियाभर में फैली तो उस वक्त जेसिंडा ही न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री थी। उन्होंने अपने देश में कोविड महामारी के दौरान कुशल नेतृत्व का परिचय दिया और कुशलतापूर्वक से उसका निपटान किया। कोविड के दौरान उनकी नीतियों की प्रशंसा दुनियाभर में की गई। बता दें कि जेसिंड 37 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गई थीं। साल 2017 में वो प्रधानमंत्री बनीं। पीएम पद पर रहते हुए उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। जेसिंड अपनी नवजात बेटी को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी लेकर गई थीं। हालांकि जेसिंडा ने जनवरी 2023 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश