1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सूडान में तीन दिनों से जारी सैन्य बलों के बीच लड़ाई, 180 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई

सूडान में तीन दिनों से जारी सैन्य बलों के बीच लड़ाई, 180 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 18, 2023 06:46 am IST,  Updated : Apr 18, 2023 06:46 am IST

सूडान में लगातार तीसरे दिन भी सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी रहा। देश की राजधानी खार्तूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज हो गई है।

सूडान में सैन्य बलों के बीच लड़ाई जारी- India TV Hindi
सूडान में सैन्य बलों के बीच लड़ाई जारी Image Source : AP

सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि ने सोमवार को कहा कि देश के टॉप दो जनरल के प्रति वफादार सैन्य बलों के बीच लड़ाई में 180 से अधिक लोगों की जान चली गई। सूडान में लगातार तीसरे दिन भी सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी रहा। देश की राजधानी खार्तूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज हो गई है। सैन्य मुख्यालय के पास लगातार गोलाबारी होने की आवाज सुनाई दी। 

1,800 से ज्यादा घायल, यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने कहा कि शनिवार को शुरू हुए संघर्ष में अब तक 1,800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। संघर्ष में हताहतों की संख्या पर नजर रख रहे लोकतंत्र समर्थक समूह ‘सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट’ ने इससे पहले, दिन में बताया था कि अब तक 97 लोग मारे गये हैं। इस बीच, हिंसा समाप्त करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष राजनयिकों ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आहृवान किया। 

वहीं एएफपी ने टॉप यूरोपीय संघ के राजनयिक जोसेफ बोरेल के हवाले से लिखा कि कुछ घंटे पहले सूडान में यूरोपीय संघ के राजदूत पर उनके ही निवास में हमला हुआ है। हालांकि राजदूत को कितनी चोटें आई हैं इसका विवरण उन्होंने नहीं दिया है।

सूडान पर नियंत्रण को लेकर है लड़ाई
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि वह अरब लीग, अफ्रीकी संघ और क्षेत्र के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं और संघर्ष खत्म करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। बता दें कि सूडानी सेना ने अक्टूबर 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से वह एक संप्रभु परिषद के माध्यम से देश चला रही है। सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा और पिछले 3 दिन में इस संघर्ष में 180 आम लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-

अफ्रीकी देश सूडान में नहीं थम रहा सैन्य संघर्ष, मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंची

सूडान की सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष पहुंचा खतरनाक स्तर पर, एक भारतीय समेत 56 की मौत
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश