1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोनावैक टीके देने को मंजूरी दी

चीन ने तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोनावैक टीके देने को मंजूरी दी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2021 04:59 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 04:59 pm IST

चीन ने तीन साल से 17 साल के बच्चों के लिए चीनी कंपनी सिनोवैक द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके कोरोनावैक के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। सिनोवैक के अध्यक्ष यीन वेईदोंग ने इस बारे में बताया।

चीन ने तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोनावैक टीके देने को मंजूरी दी - India TV Hindi
चीन ने तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोनावैक टीके देने को मंजूरी दी  Image Source : AP FILE PHOTO

बीजिंग। चीन ने तीन साल से 17 साल के बच्चों के लिए चीनी कंपनी सिनोवैक द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके कोरोनावैक के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। सिनोवैक के अध्यक्ष यीन वेईदोंग ने इस बारे में बताया।

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने रविवार को बेईदोंग के हवाले से बताया, ‘‘टीका का आपात इस्तेमाल शुरू होने पर फैसला किया जाएगा कि किस उम्र समूह से इसकी शुरुआत की जाए।’’ सिनोवैक ने क्लीनिकल अध्ययन के पहले और दूसरे चरण को पूरा कर लिया और इस उम्र के सैकड़ों लोगों पर टीके का इस्तेमाल किया।

प्रयोग से साबित हुआ कि टीका वयस्कों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक जून को चीन के दूसरे कोविड-19 रोधी टीके सिनोवैक को मंजूरी दे दी। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने चीन के सिनोफार्म को भी मंजूरी दी थी। चीन अपने देश में टीकाकरण के साथ टीका नीति के तहत कई देशों को टीके का निर्यात कर रहा है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि रविवार तक चीन में 76.3 करोड़ खुराकें दी गयी हैं। चीन अपने यहां आपात इस्तेमाल के लिए पांच टीकों को मंजूरी दे चुका है। चीन ने डब्ल्यूएचओ के सहयोग से चलायी जा रही ‘कोवैक्स’ पहल के लिए भी एक करोड़ खुराकें देने का प्रस्ताव दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश