1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में हुए आतंकी हमलों से नाराज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का पाक PM से फोन पर बात करने से इनकार

काबुल में हुए आतंकी हमलों से नाराज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का पाक PM से फोन पर बात करने से इनकार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 31, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 04:09 pm IST

अब्बासी ने गनी को काबुल में हुए आतंकी हमले के संबंध में अपनी संवेदना जताने के लिए फोन किया था...

ashraf ghani- India TV Hindi
ashraf ghani

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी से टेलीफोन पर बातचीत करने से इनकार कर दिया। अब्बासी ने गनी को काबुल में हुए आतंकी हमले के संबंध में अपनी संवेदना जताने के लिए फोन किया था।

टोलो न्यूज के मुताबिक, "अब्बासी ने गनी को 'अफगानिस्तान में हुए हालिया आतंकी हमलों के संबंध' में फोन किया था।"

टोलो न्यूज के मुताबिक, गनी ने 'काबुल में हुए हालिया हमलों के संबंध में सबूत' को पाकिस्तानी सेना के साथ साझा करने के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद भेजा था। काबुल इस्लामाबाद पर अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश