इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को सत्ता से बेदखल करने के मकसद से अपने प्रदर्शनों के दूसरे चरण के कार्यक्रम का एलान कर दिया जिसकी शुरुआत बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा के शहर मरदान में जनसभा से होगी। ‘द न्यूज’ ने मंगलवार को एक खबर में पीडीएम के प्रवक्ता मियां इफ्तिखार हुसैन के हवाले से कहा कि 11 विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की संचालन समिति की बैठक सोमवार को हुई जिसमें सरकार के खिलाफ संघर्ष की भविष्य की रणनीति तय की गयी। आंदोलन के तहत पहली जनसभा 23 दिसंबर को मरदान में होगी। इसके बाद 27 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर सिंध के लरकाना में एक और जनसभा होगी। पीडीएम की संचालन समिति ने छोटे शहरों में भी जनसभाएं आयोजित करने का फैसला किया है।
- Hindi News
- विदेश
- एशिया
- पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दूसरे दौर का कार्यक्रम जारी किया
पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दूसरे दौर का कार्यक्रम जारी किया
पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को सत्ता से बेदखल करने के मकसद से अपने प्रदर्शनों के दूसरे चरण के कार्यक्रम का एलान कर दिया जिसकी शुरुआत बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा के शहर मरदान में जनसभा से होगी।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement