1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक मौत

रूस में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2021 07:15 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 07:15 pm IST

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने में लोगों की लापरवाही और टीकाकरण की धीमी गति के कारण हाल ही में संक्रमण की संख्या में बढोत्तरी हुयी । 

रूस में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक मौत - India TV Hindi
रूस में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक मौत  Image Source : AP (FILE)

Highlights

  • एक दिन में संक्रमण के 37,120 नये मामले सामने आए
  • रूस में अब तक केवल 40 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन

मास्को: रूस में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 1254 लोगों की मौत हो गयी जो एक दिन में मौत की सबसे अधिक संख्या है। देश में शुक्रवार को भी मरने वालों का आंकड़ा इसके बराबर था । कोरोना वायरस कार्य बल ने इसकी जानकारी दी । सरकारी कार्य बल की रिपोर्ट के अनुसार देश में एक दिन में संक्रमण के 37,120 नये मामले सामने आये । 

ऐसा लगता है कि हाल के हफ्तों में संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है लेकिन यह अब भी उच्च स्तर पर है । कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने में लोगों की लापरवाही और टीकाकरण की धीमी गति के कारण हाल ही में संक्रमण की संख्या में बढोत्तरी हुयी थी । 

रूस में अब तक केवल 40 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है । कार्य बल की रिपोर्ट के अनुसार अब तक करीब 93 लाख लोग संक्रमित हुये हैं जबकि 2,62,843 लोगों की मौत हो चुकी है । 

इससे पहले रूस ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह एक दिसंबर से अर्जेंटीना, बांग्लादेश, ब्राजील, कोस्टा रिका और मंगोलिया के लिए हवाई यात्रा फिर से शुरू करेगा। रूस ने अपने यहां कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच यह निर्णय किया है। 

देश के सरकारी कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने कहा कि रूस क्यूबा,मेक्सिको और कतर के लिए उड़ानों पर शेष प्रतिबंध भी हटा देगा और एक दिसंबर से इटली, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, अजरबैजान तथा वियतनाम के लिए उड़ानों की संख्या में वृद्धि करेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश