1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने इटली के लिए बनाया दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज, जानें खासियत

चीन ने इटली के लिए बनाया दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज, जानें खासियत

 Published : Apr 14, 2023 08:59 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 08:59 pm IST

चीन ने इटली को खुश करने के लिए उसके लिए दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज बनाया है। इसकी खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।चीनी राष्ट्रीय जहाज निर्माण निगम के अधीनस्थ क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल कंपनी द्वारा इटली के लिए निर्मित यह लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज 14 अप्रैल को दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर से रवाना हुआ।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

चीन ने इटली को खुश करने के लिए उसके लिए दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज बनाया है। इसकी खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।चीनी राष्ट्रीय जहाज निर्माण निगम के अधीनस्थ क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल कंपनी द्वारा इटली के लिए निर्मित यह लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज 14 अप्रैल को दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर स्थित नानशा लोंगश्युए द्वीप से रवाना हुआ। बताया जाता है कि इस जहाज का विस्थापन 70 हजार टन से अधिक है, जो दुनिया में सबसे बड़ा लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज है।

यह जहाज भूमध्य सागर के तट पर स्थित इटली में जेनोआ, ओलबिया और लिवोर्नो के बीच चलेगा। इस जहाज का नाम है मोबी फंतासी, जिसकी लंबाई 237 मीटर और चौड़ाई 33 मीटर है। इस जहाज में 13 डेक और 533 कमरे हैं, जिसमें 2,500 यात्री और करीब 800 कार सवार हो सकती हैं। दुनिया के अन्य किसी जहाज में एक साथ इतनी कारें नहीं आ सकती। पर्यटकों के आराम करने के लिए रेस्तरां और मनोरंजन स्थलों का क्षेत्रफल करीब 6,700 वर्ग मीटर है। चीन ने इटली की सभी अत्याधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह जहाज बनाई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश