1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिर दिया धोखा, लौटाए गए बंधक के अवशेष; PM नेतन्याहू ने खोली हमास की पोल

फिर दिया धोखा, लौटाए गए बंधक के अवशेष; PM नेतन्याहू ने खोली हमास की पोल

 Published : Oct 28, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 06:34 pm IST

हमास ने इजरायल के साथ फिर धोखा किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद हमास की करतूत का खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Israel PM Benjamin Netanyahu- India TV Hindi
Israel PM Benjamin Netanyahu Image Source : AP

Israel Hamas Ceasefire: गाजा में जारी सीजफायर के बीच हमास ने एक बार फिर इजरायल को धोखा दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद इस बात का खुलासा किया है। पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि हमास की ओर से लौटाए गए एक बंधक के अवशेष, लगभग 2 साल पहले इजरायली सैनिकों द्वारा गाजा में बरामद किए गए एक बंधक के शरीर के अंग हैं। नेतन्याहू ने शरीर के अंगों की वापसी को हमास द्वारा अमेरिका की मध्यस्थता वाले संघर्ष विराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।

हमास ने क्या कहा?

गाजा में अब भी 13 बंधकों के शव हैं, और उन अवशेषों की धीमी बरामदगी युद्धविराम के अगले चरणों को लागू करने में चुनौती पेश कर रही है। हमास ने कहा है कि वह गाजा में भारी तबाही के बीच शवों का पता लगाने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि इजरायल ने आतंकी समूह पर जानबूझकर शवों को लौटाने में देरी करने का आरोप लगाया है। 

हमास ने पहले क्या किया?

बता दें कि, हाल ही में गाजा पीसा प्लान के तहत हमास ने इजरायल को 4 मृत बंधकों के शव लौटाए थे। हमास ने इस दौरान भी इजरायल के साथ धोखा किया था जिसका खुलासा भी हुआ था। हमास ने मृत बंधकों के जो शव लौटाए थे उनमें से एक शव इजरायली बंधक का नहीं था। इजरायली बंधक बताकर जो शव भेजा गया था वो गाजा के किसी शख्स का था।

जानें हमास की करतूत

यह पहला मौका नहीं है, हमास पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में हमास ने इजरायल को एक शव सौंपा था। हमास ने दावा किया था कि शव मारी गई बंधक शिरी बीबस का है। जांच में पता चला कि शव गाजा के एक फिलिस्तीनी नागरिक का था। इसके बाद हमास ने बीबस के असली अवशेष इजरायल को सौंपे थे।

कई मुद्दे अब भी हैं अनसुलझे

फिलहाल, इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम कायम है लेकिन कई जटिल मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। बंधक रहने के दौरान मारे गए लोगों के शवों की वापसी पर संशय बना हुआ है। इजरायल को अब इंतजार है कि हमास गाजा में मृत समझे जाने वाले बंधकों के शव या उनके अवशेष कब लौटाएगा। 

यह भी पढ़ें:

बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आतंकियों ने सरकारी इमारतों में लगाई आग; पुलिस अधिकारी को उतारा मौत के घाट

आसमान में मेलिसा तूफान, बीच में उड़ा विमान; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश