1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने में भाजपा की मदद करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने में भाजपा की मदद करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 25, 2018 11:50 am IST,  Updated : Aug 25, 2018 11:57 am IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहेगी तो कांग्रेस खुशी-खुशी उनका साथ देगी।

महिला आरक्षण विधेयक, भाजपा, कांग्रेस, राहुल गांधी- India TV Hindi
महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने में भाजपा की मदद करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी Image Source : पीटीआई

लंदन (ब्रिटेन): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहेगी तो कांग्रेस खुशी-खुशी उनका साथ देगी। लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में एक परिचर्चा में 48 वर्षीय राहुल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजा है। राहुल ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है, जिस दिन वह महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहते हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ खुशी से सहयोग करेगी।

Related Stories

राज्यसभा ने मार्च 2010 में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया था​

राज्यसभा ने मार्च 2010 में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया था लेकिन लोकसभा में यह अटक गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मौके पर यह भी कहा कि पिछले कुछ दशकों में संसद में बहस का स्तर गिर गया है। उन्होंने कहा, इसी संसद में 50 और 60 के दशक में चर्चा का स्तर ऊंचा था, लेकिन आज बहस का स्तर आप देखेंगे तो गुणवत्ता कम हो गई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सांसदों को कानून बनाने का अधिकार नहीं है।

राफेल सौदे को लेकर पीएम पर एक कारोबारी का पक्ष लेने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ सालों में अल्पसंख्यकों ने प्रगति की है। उन्होंने कहा कि अगर आप पिछले 70 साल में भारत के इतिहास को देखेंगे तो आप समझेंगे कि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक आगे बढ़ने में सफल रहे हैं। राहुल ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप दोहराते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक कारोबारी का पक्ष लेने का आरोप लगाया जिसके पास विमान उत्पादन में कोई अनुभव नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश