1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. संसद में 2 सांसदों के बीच चले लात घूंसे, देखिए वीडियो

संसद में 2 सांसदों के बीच चले लात घूंसे, देखिए वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 21, 2018 07:17 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 07:17 pm IST

एक सांसद ने दूसरे सांसद को रूस के राष्ट्रपति ब्लादीर पुतिन का एजेंट कह दिया था, इस टिप्पणी से सांसद इतने नाराज हो गए कि उनहोंने आरोप लगाने वाले सांसद को बुरी तरह से पीट डाला

fistfight breaks out in Ukraine’s parliament- India TV Hindi
fistfight breaks out in Ukraine’s parliament

नई दिल्ली। भारत में कई विधानसभाओं में विधायकों की मारपीट के वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार मामला भारत का नहीं बल्कि यूक्रेन का है, यूक्रेन की संसद में दो सांसदों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे को जमकर लात घूंसों से पीट रहे हैं।

दरअसल यूक्रेन के एक सांसद ने दूसरे सांसद को रूस के राष्ट्रपति ब्लादीर पुतिन का एजेंट कह दिया था, इस टिप्पणी से सांसद इतने नाराज हो गए कि उनहोंने आरोप लगाने वाले सांसद को बुरी तरह से पीट डाला। इस मारपीट से संसद में खलबली मच गई, संसद के दूसरे सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से दोनों के बीच मारपीट बंद करवाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश