1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पॉडगोरिका में अमेरिकी दूतावास में अज्ञात व्यक्ति ने खुद को विस्फोट कर उड़ाया

पॉडगोरिका में अमेरिकी दूतावास में अज्ञात व्यक्ति ने खुद को विस्फोट कर उड़ाया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 22, 2018 11:27 am IST,  Updated : Feb 22, 2018 11:27 am IST

यूरोपीय देश मॉन्टेनीग्रो की राजधानी पॉडगोरिका स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में एक संदिग्ध ग्रेनेड फेंकने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। मॉन्टेनीग्रो की सरकार ने आज यह जानकारी दी।

An unknown person exploded himself at the American Embassy...- India TV Hindi
An unknown person exploded himself at the American Embassy in Podgorica

पॉडगोरिका: यूरोपीय देश मॉन्टेनीग्रो की राजधानी पॉडगोरिका स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में एक संदिग्ध ग्रेनेड फेंकने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। मॉन्टेनीग्रो की सरकार ने आज यह जानकारी दी। (Winter Olympic: उत्तर कोरिया के प्रत्येक सदस्य के एक बार के खाने पर द. कोरिया ने खर्च किए 260 डॉलर )

सरकारी टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ‘‘मॉन्टेनीग्रो के पॉडगोरिका स्थित अमेरिकी दूतावास भवन के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने विस्फोटक उपकरण की मदद से आत्महत्या कर ली। उससे ठीक पहले व्यक्ति ने एक विस्फोटक उपकरण फेंका था।’’

उन्होंने कहा कि वह विस्फोट उपकरण संभवत: हथगोला था। हालांकि एएफपी के संवाददाता को मौके पर कोई नुकसान नजर नहीं आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश