1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, दो छात्रों की मौत

कैलिफोर्निया के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, दो छात्रों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2019 09:18 am IST,  Updated : Nov 15, 2019 09:18 am IST

सदर्न कैलिफोर्निया के एक स्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी की जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

California - India TV Hindi
California  Image Source : AP

सांता क्लेरिटा। सदर्न कैलिफोर्निया के एक स्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी की जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसके बाद हमलावर छात्र ने खुद के सिर में भी गोली मार ली। यह गोलीबारी लॉस एंजिलिस से करीब 30 मील दूर सांता क्लेरिटा के सौगस हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। 

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने बताया कि 16 वर्षीय संदिग्ध समेत छह लोगों को गोली लगी है। हमलावर का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। इस हमले के पीछे के कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। गोलीबारी के एक वीडियो में हमलावर अपने सिर में गोली मारते दिखाई दे रहा है। प्राधिकारियों ने बताया कि हमलावर के पास .45 कैलिबर की पिस्तौल थी। इस गोलीबारी में मारे गए छात्रों की आयु 16 वर्ष और 14 वर्ष है। उनके नाम जारी नहीं किए गए हैं। 

सौगस हाई स्कूल समेत इलाके के सभी स्कूलों में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। लॉस एंजिलिस काउंटी के अंडरशेरिफ टिम मुराकामी ने छात्रों के अभिभावकों से माफी मांगते हुए कहा कि जांचकर्ताओं को छात्रों से पूछताछ करनी है जिसके बाद उन्हें स्कूल से जाने दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश