1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने आईसीसी के न्यायाधीशों को गिरफ्तार करने की धमकी दी

अमेरिका ने आईसीसी के न्यायाधीशों को गिरफ्तार करने की धमकी दी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2018 10:01 am IST,  Updated : Sep 11, 2018 10:01 am IST

अफगानिस्तान में युद्ध अपराधों के लिए किसी भी अमेरिकी को आरोपित किया तो वह न्यायालय के न्यायाधीशों एवं दूसरे अधिकारियों को गिरफ्तार करेगा और उन पर प्रतिबंध लगाएगा।

Donald Trump, ICC, America, International Criminal Court- India TV Hindi
Donald Trump attack on ICC is the unacceptable face of US exceptionalism

वाशिंगटन: अमेरिका ने सोमवार को धमकी दी कि यदि अंतरराष्ट्रीय फौजदारी न्यायालय (आईसीसी) ने अफगानिस्तान में युद्ध अपराधों के लिए किसी भी अमेरिकी को आरोपित किया तो वह न्यायालय के न्यायाधीशों एवं दूसरे अधिकारियों को गिरफ्तार करेगा और उन पर प्रतिबंध लगाएगा।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने दि हेग स्थित आईसीसी को अमेरिका, इस्राइल एवं अन्य सहयोगी देशों के लिए खतरनाक और गैर-जवाबदेह करार देते हुए कहा कि अमेरिकी सेना के किसी भी सदस्य के खिलाफ जांच अवांछित होगी।

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अदालत हमारे, इस्राइल या दूसरे अमेरिकी सहयोगियों के पीछे पड़ी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक रूप से आईसीसी जघन्यतम अत्याचार के गुनहगारों को उनके अपराध के लिए जवाबदेह ठहराता है, पीड़ितों के साथ न्याय करता है और यह कोशिश करता है कि भविष्य में इस तरह के अपराध न हों। बोल्टन ने कहा कि लेकिन व्यवहार में न्यायालय अप्रभावी, गैर-जवाबदेह और निश्चित रूप से खतरनाक रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश