वाशिंगटन: अमेरिका के नेवी डिस्ट्रॉयर यूएसएस किड पर तैनात कुल नौसैनिकों में से लगभग एक चौथाई कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। नौसेना के दो अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "नेवी डिस्ट्रॉयर यूएसएस किड के 78 चालक दल सदस्य कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जो कि जहाज के पूरक का लगभग 25 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।"
Related Stories
कैलिफोर्निया के सैन डिएगो स्थित नौसेना के एक अड्डे पर मंगलवार को वॉरशिप (युद्धपोत) को डॉक किया गया। चालक दल को अलग-थलग करने की प्रक्रिया की जा रही है और जहाज को यहां डिसइनफेक्टेड और क्लीन किया जाएगा।
विमान वाहक यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के बाद यूएस नेवी डिस्ट्रॉयर किड कोविड-19 के प्रकोप के कारण बंदरगाह पर लौटने को मजबूर हुआ दूसरा यूएस नेवी शिप है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से पहले किड को पूर्वी प्रशांत में हाल ही में काउंटर नारकोटिक्स मिशन को अंजाम देने के लिए तैनात किया गया था।
पिछले हफ्ते यूएस नेवी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिका के एक प्रमुख मीडिया आउटलेट से कहा कि अमेरिकी नौसेना के 26 वॉरशिप पर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14 चालक दल कर्मी वायरस की चपेट में आए, जो अब स्वस्थ हो गए हैं।