1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप ने की कंसास शूटिंग की निंदा

अमेरिकी कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप ने की कंसास शूटिंग की निंदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 01, 2017 09:33 am IST,  Updated : Mar 01, 2017 09:33 am IST

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिकी कांग्रेस को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कंसास शूटिंग की निंदा करते हुए कहा कि हम नफरत के हर भद्दे रूप में निंदा

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिकी कांग्रेस को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कंसास शूटिंग की निंदा करते हुए कहा कि हम नफरत के हर भद्दे रूप में निंदा करते हैं, चाहे वो जेविश सेंटर को धमकी हो या फिर कंसास शूटिंग हो।

अमेरिकी कांग्रेस में कंसास गोलीबारी के पीडि़तों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। गौरतलब है कि पिछले बुधवार की रात कंसास के एक बार में हुई गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोटला की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे, जिसमें एक भारतीय शामिल है। उसके बाद ट्रंप ने कहा कि आईएसआईएस सभी धर्म के लोगों को मार रहा है। वे अपने सहयोगी राष्ट्रों के साथ मिलकर आईएस को खत्म करने का प्रण लेते हैं, सहयोगी देशों में अरब देश के भी राष्ट्र शामिल हैं।

इस दौरान एक बार फिर से अमेरिका फर्स्ट का नारा बुलंद करते हुए कहा कि सकारात्मकता में बढ़ोतरी ने असंभव नजर आने वालो सपनों को हमारी पहुंच में बनाया है। जो हम आज देख रहे हैं यह अमेरिकन स्पिरिट का पुनर्निर्माण है। अमेरिका को अपने नागरिकों को पहले रखना होगा क्योंकि तभी हम अमेरिका को फिर महान बना सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले दशक में जो गलतिंयां हुईं उनसे मैं हमारे भविष्य को तय नहीं होने दूंगा। हमारे नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए मैंने जस्टिस डिपार्टमेंट को हिंसात्मक अपराधों को रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाने के आदेश दिए हैं।

अपने अप्रवासी कानून को लेकर कहा कि इसे लागू करके हम वेतन बढ़ाएंगे, बेरोजगारों की मदद करेंगे, अरबों डॉलर बचाएंगे और हमारी कम्युनिटी को सुरक्षित करेंगे। हम जल्द ही हमारे दक्षिण में ग्रेट वॉल का निर्माण शुरू करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश