1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दक्षिण एशिया में तनाव में कमी चाहता है अमेरिका

दक्षिण एशिया में तनाव में कमी चाहता है अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2015 11:47 am IST,  Updated : Jul 17, 2015 11:53 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका दक्षिण एशिया में तनाव में कमी के साथ-साथ भारत एवं पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार देखना चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, हम तनाव को कम होते देखना

पाकिस्तान ने भी हाल ही में भारतीय सुरक्षा बलों के एक खुफिया ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि इस ड्रोन ने पाकिस्तानी वायुसीमा का उल्लंघन किया था और इसका इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के पास आसमान से तस्वीरें खींचने के लिए किया जा रहा था। भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह ड्रोन चीनी डिजाइन का प्रतीत होता था और यह आसानी से बाजार में उपलब्ध है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने कल कहा था, सवालों के घेरे में आए ड्रोन की तस्वीर दिखाती है कि यह भारतीय डिजाइन का नहीं है और न ही भारतीय सैन्य बलों की इन्वेंट्री में इस मानवरहित यान की श्रेणी का कोई यान है। यह चीनी डिजाइन प्रतीत होता है और यह आसानी से बाजार में उपलब्ध है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश