1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चीन बहुत खुश है कि मैं उनके और पूरी दुनिया के लिए होर्मुज स्थायी रूप से खोल रहा हूं, बीजिंग पहुंचने पर जिनपिंग मुझे गले लगाएंगेः ट्रंप

चीन बहुत खुश है कि मैं उनके और पूरी दुनिया के लिए होर्मुज स्थायी रूप से खोल रहा हूं, बीजिंग पहुंचने पर जिनपिंग मुझे गले लगाएंगेः ट्रंप

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 16, 2026 08:00 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 08:05 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले महीने बीजिंग यात्रा से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चीन मुझसे बहुत खुश है, क्योंकि मैं होर्मुज खुलवाने जा रहा हूं। ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग मुझे गले लगाकर स्वागत करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (दाएं)- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (दाएं) Image Source : AP

Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बीजिंग यात्रा से पहले जबरन चीन पर एहसान थोपने का प्रयास किया है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि चीन मुझसे बहुत खुश है, क्यों मैं उनके और पूरी दुनिया के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोल रहा हूं। ट्रंप ने इस दौरान यह भी दावा किया कि मेरे इन कार्यों की वजह से चीन ने ईरान को हथियार नहीं भेजने की गारंटी दे दी है। हालांकि ट्रंप के इन बयानों पर चीन ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ट्रंप ने यह बयान तब दिया है जब मई माह में वह बीजिंग की यात्रा पर जाने वाले हैं, जहां ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठकें होनी निर्धारित हैं। 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर चीन व स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक पोस्ट किया, जिसे ह्वाइट हाउस ने एक्स पर शेयर किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "चीन बहुत खुश है कि मैं हार्मुज जलडमरूमध्य को स्थायी रूप से खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए और पूरी दुनिया के लिए भी कर रहा हूं । ऐसी स्थिति अब कभी दोबारा नहीं होने दूंगा। उन्होंने (चीन ने) ईरान को हथियार न भेजने पर सहमति दे दी है। जब कुछ हफ्तों में मैं वहां पहुंचूंगा तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग मुझे एक बड़ा और अच्छे वाला गले लगाएंगे। हम बहुत समझदारी और बेहतरीन तरीके से साथ काम कर रहे हैं! क्या लड़ाई से यह बेहतर नहीं है???...लेकिन याद रखें, अगर जरूरत पड़ी तो हम लड़ने में भी बहुत अच्छे हैं किसी से भी कहीं बेहतर!!!"

2 दिवसीय दौरे पर बीजिंग जाएंगे ट्रंप

ह्वाइट हाउस के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को बीजिंग के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बीजिंग में शिखर वार्ता करेंगे। उनकी यह यात्रा मूल रूप से मार्च-अप्रैल में ही योजनाबद्ध थी, लेकिन ईरान युद्ध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। पिछले 8 वर्षों में ट्रंप का यह चीन का पहला दौरा होगा। हालांकि ट्रंप से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन का दौरा किया था और शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की थीं। बाइडेन के दौरे के दौरान भी चीन-अमेरिका के तनावपूर्ण संबंधों को पटरी पर लाने का प्रयास किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश