1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत 2024 में करेगा क्वाड समूह की अध्यक्षता, I2U2 को लेकर व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

भारत 2024 में करेगा क्वाड समूह की अध्यक्षता, I2U2 को लेकर व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Feb 29, 2024 09:13 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 09:13 am IST

क्वाड ग्रुप की अध्यक्षता साल 2024 में भारत करने जा रहा है। क्वाड के आगामी सम्मेलन को लेकर अमेरिकी सरकार काफी उत्साहित दिख रही है। व्हाइट हाउस ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पिछले तीन साल में क्वाड ने कई सफलताएं हासिल की है।

India will Host the Quad group in 2024 White House highlights Quad achievements- India TV Hindi
क्वाड समूह की 2024 में अध्यक्षता करेगा भारत Image Source : ANI

साल 2024 में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करने जा रहा है। इसे लेकर अमेरिकी सरकार काफी उत्साहित दिख रही है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार शाम प्रेस को ब्रीफ किया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि पिछले तीन सालों में क्वाड ने कई सफलताएं हासिल की है। राष्ट्रपति जो बाइडेन इससे काफी खुश हैं। हमें उम्मीद है कि भारत की अध्यक्षता में भी यह गति बरकरार रहेगी। क्वाड की सफलता सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं बल्कि भारत, जापना और आस्ट्रेलिया के लिए भी है।

Related Stories

भारत करेगा क्वाड समूह की अध्यक्षता

बता दें कि क्वाड समूह में 4 सदस्य देश हैं। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल है। अप्रत्यक्ष तौर पर इसे हिंद और प्रशांत महासागर में चीन के बढ़ते दबाव को कम करने और उसे हैंडल करने के लिए बनाया गया था। हालांकि क्वाड समूह के देश इसे चीन को हैंडल करने के लिए बनाया गया है, ऐसा स्वीकार नहीं कहते हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र स्वतंत्र हो, खुले हों और समृद्ध हों यही क्वाड का साझा दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि क्वाड से इंडो पैसिफिक क्षेत्र को लाभ मिल रहा है।

I2U2 पर क्या है जो बाइडन की राय

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि साल 2024 में भी यह प्रगति इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में जारी रहे। उन्होंने I2U2 को लेकर कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसका उद्देश्य विज्ञान आधारित समाधानों को आगे बढ़ाना है। साथ ही ऊर्जा सुरक्षा, अंतरिक्ष संचालन, जल संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों का समाधान करना है। बता दें कि इस ग्रुप में भारत,अमेरिका, इजरायल और यूएई शामिल है। पियरे ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बाइडन चाहते हैं कि हम समूह को जारी रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश