1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उड़ते विमान में छिड़ी जंग! भारतीय नागरिक ने कांटे वाले चम्मच को बनाया हथियार; जानें फिर क्या हुआ

उड़ते विमान में छिड़ी जंग! भारतीय नागरिक ने कांटे वाले चम्मच को बनाया हथियार; जानें फिर क्या हुआ

 Published : Oct 28, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 06:32 pm IST

लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक उड़ान में भारतीय नागरिक पर 2 किशोरों के ऊपर हमला करने का आरोप लगा है। इस दौरान भारतीय ने कांटे वाले चम्मच को हथियार बनाया था।

Lufthansa Airlines- India TV Hindi
Lufthansa Airlines Image Source : AP

न्यूयॉर्क: शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में 28 वर्षीय एक भारतीय ने कांटे वाले चम्मच से दो किशोरों पर कथित तौर पर वार किया और एक सहयात्री को थप्पड़ मारा। अमेरिकी अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। मैसाचुसेट्स जिला के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना शनिवार को लुफ्थांसा की एक उड़ान में हुई, जिसे घटना के बाद बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा ले जाना पड़ा। 

25 अक्टूबर को किया गया था गिरफ्तार

घटना के सिलसिले में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, प्रणीत कुमार उसिरिपल्ली ने 17 साल के एक किशोर यात्री के कंधे पर कांटे वाले चम्मच से वार किया। इसके बाद  उसिरिपल्ली एर अन्य 17 वर्षीय यात्री के सिर के पिछले हिस्से पर उसी चम्मच से वार किया, जिससे उसके सिर में चोट आई। उसिरिपल्ली पर, अमेरिका के विशेष हवाई क्षेत्राधिकार में विमान यात्रा करते समय एक खतरनाक हथियार के जरिए जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया गया है। उसे 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और बाद में बोस्टन में संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। 

कितनी हो सकती है सजा?

दोषी करार दिए जाने पर प्रणीत कुमार उसिरिपल्ली को 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। शिकायत के अनुसार, यह कथित हमला विमान में भोजन परोसे जाने के बाद हुआ था। शिकायत के मुताबिक, जब उसिरिपल्ली को काबू करने की कोशिश की गई, तो उसने अपनी अंगुलियों से इशारा करते हुए ऐसा प्रदर्शित किया कि वह खुद को गोली मार रहा है। इसके बाद, उसने एक महिला यात्री को थप्पड़ मारा और एक चालक दल सदस्य को भी थप्पड़ मारने की कोशिश की। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आतंकियों ने सरकारी इमारतों में लगाई आग; पुलिस अधिकारी को उतारा मौत के घाट

आसमान में मेलिसा तूफान, बीच में उड़ा विमान; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश