1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'ईरान से डील पूरी होने तक होर्मुज में जारी रहेगी अमेरिकी नाकाबंदी', ट्रंप ने किए कई बड़े ऐलान

'ईरान से डील पूरी होने तक होर्मुज में जारी रहेगी अमेरिकी नाकाबंदी', ट्रंप ने किए कई बड़े ऐलान

 Published : Apr 18, 2026 06:48 am IST,  Updated : Apr 18, 2026 06:57 am IST

ईरान ने जहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह के खोल दिया है वहीं इस इलाके में अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी। इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है।

Donald Trump- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

Iran US Peace Deal: जहां एक ओर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खोलने का ऐलान किया है वहीं अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जब तक ईरान के खिलाफ 100 प्रतिशत डील नहीं हो जाती तब तक होर्मुज में अमेरिका नौसैनिकों की नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी।

ईरान से हुए समझौते का लेबनान से कोई मतलब नहीं

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान के साथ होने वाला समझौता लेबनान से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका लेबनान को फिर से मजबूत और स्थिर बनाने के लिए प्रयास करेगा।  उन्होंने लेबनान की जनता को आश्वासन देते हुए कहा, 'हम उसे फिर से महान बनाएंगे।'

ईरान के यूरेनियम को अपने कब्जे में लेगा अमेरिका?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि कहा कि नए शांति समझौते के तहत, ईरान संयुक्त रूप से उत्खनन मशीनों का उपयोग करके अपने परमाणु स्थलों से एनरिच्ड यूरेनियम निकालेगा। इस यूरेनियम को बाद में सुरक्षा जांच के लिए सीधे अमेरिकी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा, 'हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।' वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है।

पाक नेतृत्व की तारीफ

अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के नेतृत्व की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और वहां के फील्ड मार्श को अद्भुत लोग बताया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी उपलब्धियां भी गिनाई और कहा कि उन्होंने अब तक 8 युद्धों को समाप्त कराया है। अगर ईरान और लेबनान की मौजूदा स्थिति को भी जोड़ दें तो यह संख्या 10 हो जाती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश