1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की, ट्रंप बोले- चीन से बनाएंगे बेहतर संबंध

अमेरिका ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की, ट्रंप बोले- चीन से बनाएंगे बेहतर संबंध

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 26, 2025 06:45 am IST,  Updated : Aug 26, 2025 07:14 am IST

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही अब भारतीय आयातों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फाइल फोटो Image Source : AP

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 27 अगस्त से भारतीय आयातों पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। भारतीय आयातों पर ट्रंप द्वारा लगाए गए 50% शुल्कों में से आधे इस महीने की शुरुआत में लागू हो गए थे और शेष आधे शुल्क बुधवार से लागू होने वाले हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि टैरिफ में बढ़ोतरी 27 अगस्त, 2025 को रात 12:01 बजे या उसके बाद से लागू होगी। 

भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बताई थी ये वजह

ट्रंप ने टैरिफ में दोगुनी वृद्धि का कारण भारत द्वारा रूसी तेल खरीदना बताया था। उन्होंने एक आदेश में कहा था, "मेरा मानना ​​है कि भारत, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी से तेल आयात करता है। इसके कारण रूस को फंड मिल रहे हैं जिसका इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में किया जा रहा है। अमेरिका का कहना है कि रूस पर दबाव बनाने के लिए ही भारत पर अतिरिक्त ट्रैरिफ लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को हवा दे रहा है।

 

अमेरिका बेहतर बनाएगा चीन से रिश्ते

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन के साथ अपने संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन के साथ बेहतर संबंध बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारे रिश्ते बेहतरीन होंगे। उनके पास कुछ दांव हैं। हमारे पास अविश्वसनीय दांव हैं, लेकिन मैं उन दांवों को नहीं खेलना चाहता। अगर मैं उन दांवों को खेलूंगा, तो वे चीन को बर्बाद कर देंगे। ट्रंप ने कहा, "मैं ये पत्ते नहीं खेलूँगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, अमेरिकी राष्ट्रपति के बगल में बैठे थे जब उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से यह टिप्पणी की।

भारत ने अमेरिका पर किया था पलटवार

50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का भारत ने कड़ा विरोध किया था। भारत ने कहा था कि यूरोपीय देश भारत से ज्यादा कारोबार चीन के साथ करते हैं। वहीं, भारत ने हाल में ही कहा था कि अमेरिका भी रूस से कुछ चीजें खरीदता है। भारत ने कहा था कि चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार होने के बावजूद, अमेरिका ने उसके खिलाफ ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। ट्रंप ने हाल ही में चीन के लिए टैरिफ की समय सीमा बढ़ा दी है, जो पहले अगस्त में समाप्त होने वाली थी। अमेरिका ने चीन पर फेंटेनाइल से संबंधित शुल्कों में 20% शुल्क लगाया था, और आधार दर 10% है, जिससे चीनी आयातों पर कुल शुल्क 30% हो जाता है। 

(एएनआई इनपुट के साथ)

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश