1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर यूं बनाएं ढाबा स्टाइल भिंडी दो प्याजा, जानिए बनाने का तरीका

घर पर यूं बनाएं ढाबा स्टाइल भिंडी दो प्याजा, जानिए बनाने का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2020 12:35 pm IST,  Updated : May 25, 2020 12:35 pm IST

भिंडी खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें भिंडी दो प्याजा की यह स्वादिष्ट रेसिपी। यह एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय व्यंजन है, जो ज्यादातर रेस्तरां या ढाबा में परोसा जाता है। जानिए बनाने की सिंपल विधि।

ढाबा स्टाइल भिंडी दो प्याजा- India TV Hindi
ढाबा स्टाइल भिंडी दो प्याजा Image Source : INSTRAGRAM/BINJALSVEGKITCHEN

भिंडी दो प्याज़ा एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय व्यंजन है, जो ज्यादातर रेस्तरां या ढाबा में परोसा जाता है। भिंडी को कई तरीके से बनाया जाता है, लेकिन भिंडी दो प्याजा रेसिपी काफी जायकेदार होती है। यह प्याज की दोगुनी मात्रा के साथ बनाया गया है। तो फिर देर किस बात की घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट और ढाबा स्टाइल में भिंडी दो प्याजा। 

घर पर ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल भिंडी दो प्याजा

भिंडी दो प्याजा बनाने के लिए सामग्री

  • ढाई सौ ग्राम भिंडी 
  • दो बड़े प्याज कटा हुआ
  • दो चम्मच पिसा हुआ अदरक
  • दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच अमचूर
  • एक चम्मच गर्म मसाला
  • एक टीस्पून धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • एक छोटा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच सरसों के बीज
  • चुटकी भर हींग 
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल

Paneer Chilla Recipe: घर पर झटपट बनाएं पनीर बेसन चीला, जानिए सिंपल विधि

ऐसे बनाएं भिंडी दो प्याजा

सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें। इसके बाद भिंडी का ऊपर हिस्सा काट दें। इसके बाद भिंडी को बीच से काटते हुए दो भागों में विभाजित कर दें। अब अक कढ़ाई या पैन में  1 चम्मच तेल गर्म करें। इसके बाद कटी हुई भिंडी डालें और मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें और फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब फिर पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें इसके बाद इसमें सरसों के बीज, जीरा और हींग डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, कसा हुआ अदरक डालें और हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें भिंडी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए फ्राई करें। थोड़ी देर बाद नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स करके फ्राी करें। आपकी भिंडी दो प्याज़ा रेसिपी बनकर तैयार है। इसे आप रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व करें।

Kheer Recipe: यूं बनाइए चावल की लजीज खीर, खाने वाले करेंगे खुलकर तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल