Shashi Rai
-
तुर्की और सीरिया को अंतरराष्ट्रीय समुदाय देगा 7.5 अरब डॉलर, जानें क्या है वजह
यूरोपीय आयोग ने कहा कि कुल 6.05 बिलियन यूरो तुर्की को अनुदान और ऋण के रूप में और सीरिया को 950 मिलियन यूरो अनुदान के रूप में प्रदान किए जाएंगे। अनुदान का 50 प्रतिशत से अधिक (3.6 बिलियन यूरो) यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों के साथ-साथ यूरोपीय निवेश बैंक और पुनर्निर्माण और विकास के लिए यूरोपीय बैंक से आएगा।
अन्य देश | Mar 21, 2023 05:42 pm IST -
राजस्थान विधानसभा में 'राइट टू हेल्थ' बिल पास, स्वास्थ्य मंत्री ने बीजेपी और प्राइवेट अस्पतालों पर साधा निशाना
स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने बिल पर बहस के जवाब के दौरान प्राइवेट अस्पतालों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ''गरीब का इलजा नहीं करने पर कोई कितना भी बड़ा हो, हम कार्रवाई करेंगे। डॉक्टर सरकार को डराने की कोशिश ना करें।''
राजस्थान | Mar 21, 2023 05:25 pm IST -
Advertisement
-
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने मरीज के पेट में छोड़ा कपड़ा! पीड़ित की बेटी ने सहमति के बगैर सर्जरी करने का लगाया आरोप
बरेली स्थित मेडिसिटी नर्सिंग होम में मरीज का पुनः ऑपरेशन किया गया, जहां उसके पेट से खून से सने हुए तीन कपड़े निकले हैं, जिसकी पुष्टि मेडिसिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने की है।
उत्तर प्रदेश | Mar 21, 2023 04:05 pm IST -
IND vs AUS: एक तरफ रोहित शर्मा बरसा रहे थे रन, तो दूसरी तरफ स्टेडियम में चल रहा था दूसरा ही खेल
नागपुर क्राइम ब्रांच ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चैट मैच के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग स्टेडियम अंदर बैठ कर लोगों को सट्टा का खेल खेला रहे थे। इनके पास से नागपुर की क्राइम ब्रांच ने मोबाइल फोन जब्त किया है।
महाराष्ट्र | Feb 10, 2023 04:04 pm IST -
Advertisement
-
राजस्थान में हेल्थ को लेकर बड़ी घोषणा, चिरंजीवी योजना के तहत मिलेगा अब 25 लाख रुपये का बीमा, इन लोगों को होगा लाभ
सीएम गहलोत ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रति परिवार बीमा कवर राशि को आगामी वित्त वर्ष से 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना का नि:शुल्क लाभ अब ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) परिवारों को भी मिलेगा।
राजस्थान | Feb 10, 2023 02:20 pm IST -
एक बार फिर जोर पकड़ सकता है किसान आंदोलन, 20 मार्च को दिल्ली कूच की तैयारी
किसानों का कहना है कि किसान आंदोलन के समय सरकार ने जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नहीं किए हैं। सरकार अपने वादों को भूल गई है। ऐसे में सरकार को उन वादों को याद दिलाने के लिए दिल्ली में महापंचायत की जाएगी।
राष्ट्रीय | Feb 10, 2023 01:07 pm IST -
Advertisement
-
UP Global Investors Summit: यूपी में 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था एक मिसाल बन रही है। यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय बन रहा है। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की शुरुआत से पहले ही यूपी में 18645 एमओयूप पर हस्ताक्षर किए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश | Feb 10, 2023 12:44 pm IST -
BHU के छात्र आशीष कुमार नामदेव ने की खुदकुशी, बताई जा रही ये वजह
भेलूपुर के एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा, ''कीटनाशक खाने के बाद आशीष कुमार नामदेव अपने छात्रावास के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद उसे एसएसएल अस्पताल ले जाया गया। नामदेव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश | Feb 10, 2023 12:04 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस पलटी, कई लोग घायल, मौके पर पुलिस मौजूद
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के मोंगरी इलाके में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोग घायल हो गए हैं। बस उधमपुर से मोंगरी जा रही थी। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
राष्ट्रीय | Feb 10, 2023 11:29 am IST -
मेडिकल करने के बाद लौटते समय नहर में गिरी रेप पीड़िता हुई गायब! तलाश जारी
पुल से गुजरते समय सामने से वाहन आने के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी और पीड़िता मोटरसाइकिल से उछलकर नहर में गिर गयी। उन्होंने बताया कि जहां से पीड़िता नहर में गिरी, उस जगह पुल की रेलिंग टूटी हुई थी।
क्राइम | Feb 10, 2023 11:10 am IST -
Advertisement
-
Propose Day: प्रपोज-डे पर लड़की ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया, सिरफिरे आशिक ने चला दिया देशी कट्टा!
घटना के बाद से आरोपी अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया है। वहीं 20 साल के युवक के मर्डर से गुस्साए लोगों ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उसे फांसी की सजा देने की मांग की।
मध्य-प्रदेश | Feb 10, 2023 10:42 am IST -
एक साल में फॉरेन मिनिस्टर के विदेश दौरे पर खर्च हुए इतने करोड़, राज्यसभा में दी गई जानकारी
ऐसी यात्राओं के जरिए भारत अपने राष्ट्रीय हित को पूरा करता है और विदेश नीति के उद्देश्यों को लागू करता है। इन यात्राओं से उच्चतम स्तर पर विदेशी भागीदारों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण की समझ बढ़ी है।
राष्ट्रीय | Feb 10, 2023 08:43 am IST -
Advertisement
-
Adani-Hindenburg case: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट में दायर हैं दो याचिकाएं
हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।
राष्ट्रीय | Feb 10, 2023 07:17 am IST -
अमेरिका में अब दिवाली के मौके पर होगी आतिशबाजी, यूटा सीनेट के सांसदों ने पारित किया विधेयक
साल 2002 में पहली बार व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई गई और 2007 में अमेरिकी सरकार ने त्योहार को आधिकारिक मान्यता दी। 2021 में, त्योहार को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए अमेरिका में दिवाली दिवस अधिनियम पेश किया गया था।
अमेरिका | Feb 07, 2023 12:20 pm IST -
Advertisement
-
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को हाईकोर्ट से मिली राहत, अग्रिम जमानत पर किया रिहा
अदालत ने यूपी सरकार के वकीलों द्वारा की गई प्रस्तुतियों पर भी विचार किया, जिन्होंने पीठ को सूचित किया कि राज्य सरकार ने अभियोजन पक्ष से हटने का फैसला किया है और लोक अभियोजक को धारा 321 आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत एक आवेदन दायर करने की अनुमति दी है।
उत्तर प्रदेश | Feb 07, 2023 11:14 am IST -
कर्नाटक: मंगलुरु के एक हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग, 137 छात्र हुए बीमार, कुछ की हालत गंभीर
नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने बताया कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2023 10:57 am IST -
Advertisement
-
17-20 फरवरी तक नेपाल दौरे पर रहेंगे थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पाण्डे, सेना के 11 पूर्व सेनाध्यक्षों को भी निमंत्रण
सैन्य प्रवक्ता भण्डारी के मुताबिक जनरल पाण्डे भारतीय सेना के विशेष विमान से 17 फरवरी की शाम काठमांडू पहुंचेंगे और 18 फरवरी को नेपाली सेना के स्थापना दिवस पर होने वाले समारोह में शिरकत करेंगे।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2023 10:09 am IST -
युद्ध की तैयारी में जुटी उत्तर कोरिया की सेना, तानाशाह किम जोंग उन के निशाने पर ये देश
साल 2022 में उत्तर कोरिया ने 70 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। पिछले हफ्ते, उत्तर कोरिया ने अब तक के सबसे भारी परमाणु बल के साथ अमेरिका का मुकाबला करने की धमकी दी थी।
एशिया | Feb 07, 2023 09:43 am IST -
पाकिस्तान: इस्लामाबाद के सबसे 'सुरक्षित' पार्क में गैंगरेप, पीड़िता को 1000 रुपये देते हुए हिदायत भी दी
पीड़िता ने जब आवाज उठाने की कोशिश की तो उसे पीटा गया और हमलावरों ने धमकी दी कि वे अपने दोस्तों को अपने साथ शामिल होने के लिए बुलाएंगे। पीड़िता ने ये भी बताया है कि अपराधियों ने उसे चुप रहने के लिए 1,000 रुपये दिए और कहा कि उसे रात के समय पार्क में नहीं होना चाहिए।
एशिया | Feb 07, 2023 09:42 am IST -
Tripura Elections 2023: 16 फीसदी कैंडीडेट्स पर हैं आपराधिक मामले, क्या है पढ़ाई का स्टैंडर्ड? यहां जानें
विश्लेषण से पता चला कि कुल 259 उम्मीदवारों में से 54 प्रतिशत (139) ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 45 प्रतिशत (116) उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षिक योग्यता होने की घोषणा की है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 06, 2023 02:57 pm IST