1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बाहुबली नेता सुनील पांडेय की बहू ऐश्वर्या राज बनीं 'मिसेज बिहार', पति हैं मौजूदा MLA

बाहुबली नेता सुनील पांडेय की बहू ऐश्वर्या राज बनीं 'मिसेज बिहार', पति हैं मौजूदा MLA

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 17, 2025 08:17 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 08:26 pm IST

ऐश्वर्या राज ने 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब जीता है। ऐश्वर्या राज भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी हैं।

ऐश्वर्या राज ने जीता 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब - India TV Hindi
ऐश्वर्या राज ने जीता 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब

बिहार के सियासी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं ऐश्वर्या राज ने 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब जीता है। ऐश्वर्या राज भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और पूर्व विधायक बाहुबली सुनीय पांडेय की बहू हैं। पटना के एक निजी होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में ऐश्वर्या ने 14 अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।

पहली बार के विधायक हैं पति 

ऐश्वर्या राज के 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब जीतने से भोजपुर जिले में खुशी की लहर है। ऐश्वर्या राज के ससुर सुनील पांडेय 4 बार विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके बेटे विशाल प्रशांत ने हाल ही में एक उपचुनाव में जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया है।

ऐश्वर्या राज बनीं मिसेज बिहार
Image Source : INDIATVऐश्वर्या राज बनीं मिसेज बिहार

ऐश्वर्या राज के बारे में

ऐश्वर्या राज मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है। शिक्षा के अलावा, ऐश्वर्या का खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। एश्वर्या बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग भी ली है।

इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन ऐश्वर्या का आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक समझ सबसे अलग रही। उन्होंने स्टेज पर पूछे गए सवालों के जवाब में महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बदलती भूमिका पर जोर दिया। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या अब आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये भी पढ़ें- 

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 12 लोगों ने गंवाई जान, आश्रितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान

नोएडा: आपसी विवाद में युवक को कार से कुचला, दोनों पैर टूटे; देखिए घटना का पूरा VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।