1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार सरकार का बड़ा एलान, रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां हुई खत्म

बिहार सरकार का बड़ा एलान, रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां हुई खत्म

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 30, 2023 08:36 am IST,  Updated : Aug 30, 2023 09:59 am IST

बिहार सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। बिहार में अब स्कूलों में छुट्टियां घटा दी गईं है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सितंबर से दिसंबर तक दी जाने वाली छुट्टी की नई तारीख जारी की है।

बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूलों में घटाई छुट्टियां- India TV Hindi
बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूलों में घटाई छुट्टियां Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार: सरकार ने राज्य में स्कूलों को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। अब बिहार के स्कूलों में छुट्टियां घटा दी गई हैं। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को स्कूलों में सितंबर से दिसंबर तक दी जाने वाली छुट्टियों की एक नई तिथि जारी है। इसके तहत अब स्कूलों में 23 छुट्टियों की जगह केवल 11 छुट्टियां दी जाएंगी।

 

किन-किन छुट्टियों में किया बदलाव?

नई तालिका के अनुसार 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं दी जाएगी। हालांकि अब तक रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहता था। ठीक इसी तरह अब दुर्गा पूजा के अवसर पर 6 की जगह केवल 3 दिन का अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने दीपावली से छठ पूजा तक दी जाने वाले अवकाश में भी बदलाव किया है। इस बार 9 दिनों की छुट्टी की जगह केवल 4 दिन यानी 12 नवंबर, 15 नवंबर और 19 एवं 20 नवंबर को अवकाश मिलेगा।

शिक्षा विभाग ने बताई वजह

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी संशोधित आदेश में यह कहा गया है की प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम 200 दिन और माध्यमिक विद्यालयों में  220 दिन का कार्य दिवस होना जरूरी है। मगर चुनाव, परीक्षा, त्योहार और प्राकृतिक आपदाओं के कारण विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित होती है।

विभाग ने आगे कहा कि, त्योहारों के मौके पर विद्यालयों के बंद होने की प्रक्रिया में भी एकरूपता नहीं है। किसी त्योहार में किसी जिले में विद्यालय खुले होते हैं तो किसी में बंद रहते हैं। विद्यालयों के संचालन में एकरूपता के लिए 2023 के बचे हुए दिनों में यह बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें-

बिहार के रोहतास में हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, सात लोगों की दर्दनाक मौत

"जाति आधारित सर्वेक्षण को रोकने की कोशिश", RJD ने केंद्र को कहा- ज्वालामुखी को न्यौता दे रहे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।