1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: RPF जवान नहीं पकड़ता तो यात्री की हो जाती मौत, सामने आया चलती ट्रेन में चढ़ने का डरावना VIDEO

बिहार: RPF जवान नहीं पकड़ता तो यात्री की हो जाती मौत, सामने आया चलती ट्रेन में चढ़ने का डरावना VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 04, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 03:51 pm IST

बिहार के पूर्णिया में चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में एक यात्री हादसे का शिकार हो गया लेकिन आरपीएफ जवान की अलर्टनेस की वजह से उसकी जान बच गई। इस मामले से जुड़ा वीडियो रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर शेयर किया है।

Train Video- India TV Hindi
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा Image Source : SCREENGRAB OF VIDEO/TWITTER@RAILMININDIA

पूर्णिया: ट्रेन पकड़ने की जल्दी में अक्सर यात्री इस बात को भूल जाते हैं कि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने भी आ चुकी हैं, जब चलती ट्रेन पर चढ़ने या उतरने के दौरान हादसा हुआ और लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ताजा मामला बिहार के पूर्णिया से सामने आया है। रेल मंत्रालय ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।  

वीडियो में देखा जा सकता है एक यात्रा प्लेटफॉर्म पर चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन वह संतुलन नहीं बना पाता और गिर जाता है। इस दौरान वह ट्रेन का एक हिस्सा पकड़े रहता है लेकिन वह चलती ट्रेन के साथ घिसटने लगता है। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाली जगह में गिरने ही वाला होता है, तभी एक आरपीएफ जवान आकर उसे पकड़ लेता है। अगर आरपीएफ जवान वहां नहीं होता तो यात्री की मौत हो सकती है। 

रेल मंत्रालय ने इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'बिहार के पूर्णिया में सतर्क आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार हुए यात्री को बचाया। कृपया चलती ट्रेन में चढ़ने/उतरने का प्रयास ना करें।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।