1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रोज 10 हजार कदम चलने से कितना वजन कम होता है, जानिए 1 महीने तक ऐसा करने से कितने किलो वेट लॉस होगा

रोज 10 हजार कदम चलने से कितना वजन कम होता है, जानिए 1 महीने तक ऐसा करने से कितने किलो वेट लॉस होगा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 11, 2026 07:55 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 07:55 am IST

How Much Weight Lose In 10 Thousand Steps Daily: रोजाना 10 हजार कदम चलना सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे धीरे-धीरे आपका वजन भी कम होने लगता है। अगर डाइट के दस हजार कदम चलते हैं तो आप 1 महीने में कई किलो वजन घटा सकते हैं।

रोजा 10 हजार कदम चलने से कितना वजन कम होगा- India TV Hindi
रोजा 10 हजार कदम चलने से कितना वजन कम होगा Image Source : MAGNIFIC

मोटापा आज सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन है। मोटापा एक बार शरीर पर चढ़ने लगता है तो कम करने में पसीने छूट जाते हैं। बेहतर होगा कि आप कुछ अच्छी आदतों तो अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। ऐसी ही एक आदत है रोजाना वॉक करने की, अगर आप जो 10 हजार कदम टहलते हैं तो इससे मोटापा कम होगा और आपकी फिटनेस भी बेहतर होगी। आइये जानते हैं रोज 10,000 स्टेप चलने से कितने किलो वजन कम होता है। अगर कोई 1 महीने तक लगातार 10 हजार कदम चलता है तो उसका कितना वजन कम हो जाएगा।

10 हजार कदम चलने से कितने किलो वजन कम होगा?

अगर आप रोजाना 10,000 कदम चलते हैं तो इससे औसतन 300 से 500 कैलोरी बर्न हो सकती है। अगर वॉक की स्पीड अच्छी है और साथ में हेल्दी डाइट भी ले रहे हैं तो इससे एक हफ्ते में आपका करीब आधा किलो वजन कम हो सकता है। हालांकि ये वजन आपकी डाइट और चलने की स्पीड के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है। जब आप एक दिन में दस हजार कदम पूरे करते हैं तो समझ लें कि आप लगभग 7-8 किलोमीटर चल रहे हैं। 

रोज 10,000 स्टेप से 1 महीने में कितना वजन कम होगा?

अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि अच्छी डाइट लेने और रोजाना वॉक करने से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। आप पूरे महीने इसे फॉलो करते हैं तो करीब 2-3 किलो वजन घटा सकते हैं। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ में भी सुधार आने लगेगा। हालांकि वॉक की स्पीड थोड़ी तेज होनी चाहिए और डाइट में से चीनी, तेल और कार्बोहाइड्रेट को कम करना भी जरूरी है। दिनभर में 10 हजार कदम पूरे करने के लिए आप इसे दो बार में भी पूरा कर सकते हैं। 5 हजार कदम सुबह टहल लें और 5 हजार कदम शाम को टहल सकते हैं। दिनभर में चलने वाले कदम भी इसमें शामिल होते हैं। लेकिन कोशिश करें कि 6ृ-7 हजार की आपकी अच्छी वॉक वाले स्टेप इसमें शामिल हों। इससे आपको जल्दी असर देखने को मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल