1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नौकरियों की बहार: बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12140 पदों के लिए करने जा रहा नियुक्तियां, 15 मार्च के बाद होगा टाइपिंग टेस्ट

नौकरियों की बहार: बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12140 पदों के लिए करने जा रहा नियुक्तियां, 15 मार्च के बाद होगा टाइपिंग टेस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2021 10:24 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 10:24 pm IST

बिहार में नौकरियों की बहार आने वाली है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12140 नौकरियां देने जा रहा है।

नौकरियों की बहार: बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12140 पदों के लिए करने जा रहा नियुक्तियां- India TV Hindi
नौकरियों की बहार: बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12140 पदों के लिए करने जा रहा नियुक्तियां Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। बिहार में नौकरियों की बहार आने वाली है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12140 नौकरियां देने जा रहा है। इसके लिए प्रारंभिक व मुख्‍य परीक्षा के बाद अब आयोग टाइपिंग व फिजिकल टेस्‍ट लेने जा रहा है। आयोग के अनुसार ये नियुक्तियां जून 2021 तक पूरी कर ली जाएंगी।

दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त मुख्य परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब टाइपिंग व फिजिकल टेस्‍ट की तैयारी की जा रही है। BSSC की ओर से 12140 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब फिजिकल व टाइपिंग टेस्ट के बाद इनकी अंतिम मेधा सूची बनायी जाएगी। यह प्रक्रिया जून तक पूरी कर ली जाएगी। 

आयोग का टाइपिंग टेस्ट 15 मार्च के बाद आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सेंटर की तलाश की जा रही है। यह टेस्‍ट लगभग 20 दिनों तक चलने के अनुमान है। इसी दौरान फिजिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। आयोग के सचिव ओम प्रकाश पाल ने बताया कि टेस्‍ट 15 मार्च के बाद आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

जानिए कहां किस पद पर कितनी होगी नियुक्ति

  1. वनरक्षी : 693
  2. आशु सहायक अवर निरीक्षक : 87
  3. टंकक सहायक अवर निरीक्षक : 78
  4. अधिनायक अनुदेशक : 122
  5. आशुलिपिक : 21
  6. सहायक उर्दू अनुवादक : 96
  7. आशुटंकक-आशुलिपिक, जिला उपभोक्ता फोरम : 61
  8. आशुलिपिक-आशुटंकक-नियोजन एवं प्रशिक्षण : 05
  9. पंचायत सचिव: 3161
  10. निम्न वर्गीय लिपिक-जिला उपभोक्ता फोरम : 45
  11. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लिपिक : 35
  12. रीडर- राजकीय नेत्रहीन विद्यालय : 02
  13. बुनाई अनुदेशक : राजकीय मूक बधिर मध्य विद्यालय : 01
  14. निम्नवर्गीय लिपिक- पर्यावरण एवं वन विभाग : 56
  15. राजस्व कर्मचारी : 4353
  16. निम्नवर्गीय लिपिक हिंदी- मंत्रीमंडल सचिवालय: 113
  17. निम्नवर्गीय लिपिक उर्दू- मंत्रीमंडल सचिवालय : 30
  18. निम्नवर्गीय लिपिक-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग : 71
  19. निम्नवर्गीय लिपिक- परिवहन विभाग : 36
  20. निम्नवर्गीय लिपिक- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए : 77
  21. निम्नवर्गीय लिपिक-कला संस्कृति एवं युवा विभाग : 112
  22. निम्नवर्गीय लिपिक- निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग : 293
  23. निम्नवर्गीय लिपिक-कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय : 71
  24. बेंच कलर्क- समाज कल्याण विभाग : 37
  25. निम्नवर्गीय लिपिक बैकलॉग, निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण : 19
  26. निम्नवर्गीय लिपिक : नियोजन एवं प्रशिक्षण : 28
  27. निम्न वर्गीय लिपिक : समाज कल्याण विभाग : 18
  28. शिल्प शिक्षक- राजकीय मूक बधिर मध्य विद्यालय : 02
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।