पहले राजद नेता तेजस्वी यादव, फिर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी और अब लेटेस्ट हैं एलजेपी राम विलास पार्टी की वैशाली से सांसद वीणा देवी। बिहार में SIR के मुद्दे पर छिड़ी सियासी जंग अब EPIC नंबर पर आ गई है। एक के बाद एक वीआईपी नेताओं के डबल EPIC नंबर सामने आ रहे हैं। सबसे लेटेस्ट डबल EPIC नंबर मिला है वैशाली से एलजेपी राम विलास पार्टी की सांसद वीणा देवी का। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि सांसद वीणा देवी के पास दो EPIC नंबर हैं।
कैसे मिले डबल EPIC नंबर?
तेजस्वी के मुताबिक वीणा देवी के नाम पहला EPIC नंबर GSB1037894 है जो मुजफ्फरपुर विधानसभा से जारी हुआ है। वहीं वीणा देवी का दूसरा EPIC नंबर UTO1134543 साहेबगंज विधानसभा से जारी हुआ है। तेजस्वी का दावा है कि दोनों EPIC नंबर मुजफ्फरपुर जिले के है लेकिन दोनों में वीणा देवी की उम्र अलग-अलग है। एक में 54 साल वहीं दूसरे में 55 साल उम्र दर्ज है।
अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए या वीणा देवी ने?
तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वीणा देवी के दोनों EPIC नंबर पोस्ट करके चुनाव आयोग से पूछा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग-अलग फॉर्म पर दो अलग-अलग साइन किए होंगे। इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि सांसद साहिबा ने खुद साइन किए। चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग-अलग उम्र के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग-अलग वोट कैसे बन गए?

तेजस्वी का वीणा देवी के 2 एपिक कार्ड से संबंधित खुलासा-
- श्रीमती वीणा देवी जी वैशाली से एनडीए की सांसद हैं। इनके पास दो अलग-अलग EPIC ID- UT01134543 और EPIC ID- GSB1037894 है।
- इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकभा निर्वाचन क्षेत्रों में दो अलग-अलग वोट है। दो अलग-अलग EPIC कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है। SIR में इन्होंने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे।
- इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि MP साहिबा ने खुद साइन किए।
- चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग-अलग EPIC Card के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग-अलग वोट कैसे बन गए?
- क्या यह चुनाव आयोग द्वारा BJP-NDA को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिलीभगत नहीं है? क्या बीजेपी का ''TROLL आयोग'' बन चुका केंचुआ आयोग इनका Fact Check कर इन्हें दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?
SIR के मुद्दे पर तेजस्वी यादव अब आर-पार के मूड में आ गए हैं। उन्होंने एकबार फिर चुनाव बहिष्कार करने की बात कही है।
मुजफ्फरपुर की मेयर के पास भी 2 वोटर ID कार्ड
इससे पहले बुधवार को तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर से बीजेपी की मेयर निर्मला देवी और उनके परिवार वालों के भी दो-दो एपिक कार्ड होने का दावा किया था जिसके बाद तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। तेजस्वी के दावे के बाद चुनाव आयोग एक्शन में आया और निर्मला देवी को नोटिस जारी कर 4 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।
यह भी पढ़ें-
राष्ट्रपति अवार्ड ले चुकी मुखिया के घर ED ने मारी रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई