1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सारण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य, पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी संग मंदिर में किया दर्शन

सारण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य, पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी संग मंदिर में किया दर्शन

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2024 01:44 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 01:44 pm IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचर्य का चुनाव में उतर रही हैं। इसी बीच रोहिणी आचार्य ने अपनी माता-पिता के साथ सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना किया।

फाइल फोटो- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं और अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। इसी बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस साल होने वाले लोकभा चुनाव में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी खड़ी हो रही हैं। RJD ने रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा सीट से चुनाव में उतारा है। इस सीट से भाजपा ने  राजीव प्रताप रुडी को टिकट दिया है। इसका मतलब बिहार के सारण सीट पर भाजपा और राजद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। रोहिणी आचार्य ने पार्टी से टिकट मिलने के बाद अपनी माता राबड़ी देवी और पिता लालू यादव के साथ सोनपुर के हरिहर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना किया। मंदिर में बेटी संग दर्शन करने पहुंची बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में भाजपा पर निशाना साधा। आइए आपको बताते हैं कि राबड़ी देवी ने क्या कुछ कहा।

राबड़ी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी यादव ने इंडिया टीवी से बातचीत की। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि, 'हम सभी लोग मंदिर में आए थे। बाबा भोलेनाथ हम लोगों पर ध्यान देते हैं। हम हमेशा बाबा की पूजा करने के लिए आते हैं।' इसके बाद उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'हम लोग डरते नहीं हैं। पूरे बिहार की जनता जाग गई है। मोदी जी के झूठे वादे लोग समझ गए हैं। देश की जनता सब कुछ समझ गई है।'

उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें (NDA) बिहार में 4 सीट भी नहीं मिलेगी। मोदी को भगाना है। वो झूठे वादे करते हैं कि गरीबों को रोजगार मिलेगा। 10 साल में कहां चला गया मोदी जी का वादा।

गठबंधन का हर उम्मीदवार जीतेगा- राबड़ी

राबड़ी देवी ने यह भी दावा किया कि गठबंधन का हर उम्मीदवार जीतेगा। उन्होंने इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि, 'गठबंधन के सभी उम्मीदवार जीतेंगे। हम लोगों ने बड़ी पूजा की है और बाबा ने हम लोगों को पूरा आशीर्वाद किया है।'

परिवारवाद पर क्या कहा?

सारण लोकसभा सीट से बेटी के चुनाव लड़ने पर राबड़ी यादव ने कहा कि, 'कोई परिवार की बात नहीं है। बेटी दूसरे के घर की है। हर किसी का बेटा और बेटी चुनाव लड़ रहे हैं। क्या भाजपा में नहीं लड़ रहे हैं? भाजपा और जदयू में चाचा, चाची, काका, काकी, नाना, नानी हर कोई चुनाव लड़ रहा है, केवल RJD में ऐसा नहीं है।'

ये भी पढ़ें-

पूर्णिया से ही चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव, 4 अप्रैल को भरेंगे नामांकन, इंडी गठबंधन को लेकर कही ये बात

VIDEO: बिहार में कांग्रेस को तगड़ा झटका, नाराज अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा, कही ये बात...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।