1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Lok Sabha Elections 2024 : जेडीयू की लिस्ट लगभग तैयार! जानिए पार्टी के 16 संभावित उम्मीदवारों के नाम

Lok Sabha Elections 2024 : जेडीयू की लिस्ट लगभग तैयार! जानिए पार्टी के 16 संभावित उम्मीदवारों के नाम

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 20, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 04:20 pm IST

जनता दल यूनाइटेड ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग फाइनल कर दी है। 16 उम्मीदवारों की संभावित लिस्ट में ज्यादातर उम्मीदवार रिपीट किए गए हैं।

Nitish kumar, BIhar- India TV Hindi
नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष Image Source : PTI

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान में अब काफी कम समय रह गया है। इस बीच बिहार में एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद जनता दल यूनाइडेट ने अपने हिस्से की 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। ज्यादातर उम्मीदवार रिपीट किए जा रहे हैं जबकि सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर और किशनगंज में नए चेहरों को जगह दी गई है।

जेडीयू के 16 संभावित उम्मीदवार

  1. शिवहर -लवली आनंद
  2. सीतामढ़ी -देवेश चंद्र ठाकुर
  3. वाल्मीकिनगर -सुनील महतो
  4. सुपौल- दिलेश्वर कामत
  5. मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव
  6. जहानाबाद -चंदेश्वर चंद्रवंशी 
  7. सीवान -रमेश कुशवाहा
  8. गोपालगंज -आलोक सुमन
  9. पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
  10. किशनगंज -मास्टर मुजाहिद आलम
  11. कटिहार -दुलालचंद गोस्वामी
  12. मुंगेर -ललन सिंह
  13. बांका -गिरधारी यादव
  14. भागलपुर -अजय मंडल
  15. नालंदा -कौशलेंद्र कुमार
  16. झंझारपुर -रामप्रीत मंडल

दो दिन पहले तय हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला 

 दो दिन पहले बिहार में एनडीए गठबंधन की सीटों के लेकर सहमति बनी थी। इसके मुताबिक बीजेपी लोकसभा चुनाव में बिहार की 17 सीट, जनता दल (यूनाइटेड) 16 सीट और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दी गई है। वहीं इस  सीट बंटवारे में पशुपति पारस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के दावे को नजरअंदाज किया गया है और उसे एक भी सीट नहीं दी गई है। 

पहली बार बीजेपी को जेडीयू से ज्यादा सीटें मिली

यह पहली बार है जब बीजेपी को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) की तुलना में अधिक सीटें मिली हैं। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से भाजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जबकि वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से जद(यू) के उम्मीदवार मैदान में होंगे। लोजपा (रामविलास) के हिस्से वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई की सीट गई है, जबकि गया से ‘हम’ और काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। 

सात चरण में होंगे लोकसभा चुनाव

बिहार की 40 लोकसभा सीट पर कुल सात चरणों में वोटिंग होगी।लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे। मतगणना चार जून को होगी। वर्ष 2019 में, भाजपा और जद(यू) ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली अविभाजित लोक जनशक्ति पार्टी ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा और लोजपा ने अपनी सभी सीटें जीती थीं, जबकि जद(यू) को 16 सीटें मिली थीं। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।