1. Hindi News
  2. बिहार
  3. खेत में लावारिस हालात में पड़ी मिली महिला-पुरुष की लाश, सामने आई हैरान करने वाली बात

खेत में लावारिस हालात में पड़ी मिली महिला-पुरुष की लाश, सामने आई हैरान करने वाली बात

 Published : Nov 23, 2023 02:01 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 02:01 pm IST

दोनों महिला-पुरुष पहले से शादीशुदा थे। महिला की एक शादी हुई थी जबकि पुरुष की 2 शादी हुई थी। हालांकि उसकी दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है।

double murder- India TV Hindi
पटना में डबल मर्डर (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल इलाके में आज गुरुवार सुबह एक महिला और एक पुरुष की खेत में लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों की लाश पटना के पालीगंज अनुमंडल इलाके के खीरी मोड़ मदारीपुर गांव में खेत में मिली है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके से बुलेट और खोखा को भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों को प्रेमी-प्रेमिका मानकर चल रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है।

पहले से थे शादीशुदा थे महिला-पुरुष

घटना के संबंध में हैरान करने वाली जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों महिला-पुरुष पहले से शादीशुदा थे। महिला की एक शादी हुई थी जबकि पुरुष की 2 शादी हुई थी। हालांकि उसकी दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। सुबह-सुबह लाश देखने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में यह हत्या हुई है।

अवैध संबंध के चलते मर्डर

पटना के पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि एक महिला और एक  पुरुष की गोली मारकर हत्या की गई है जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, शुरुआती जांच में पता चला है दोनों की हत्या के पीछे वजह अवैध संबंध है। दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

 
(रिपोर्ट- बिट्टू कुमार)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।