1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट

केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 25, 2015 11:17 am IST,  Updated : Jun 25, 2015 11:18 am IST

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार आज दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगे। सरकार ने बजट को आम जनता से पूछकर उनकी उम्मीदों के हिसाब से तैयार किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व सरकार के

केजरीवाल सरकार आज पेश...- India TV Hindi
केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार आज दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगे। सरकार ने बजट को आम जनता से पूछकर उनकी उम्मीदों के हिसाब से तैयार किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व सरकार के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया शाम तकरीबन 4 बजे बजट पेश करेंगे और कहा की जनता के धन का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के इस बजट को सबको इंतजार है। इस बजट में ठेका कर्मचारियों और गेस्ट टीचर्स पर अहम फैसला हो सकता है। साथ ही निजी स्कूलों पर नकेल लगाने के लिए भी कुछ प्रावधान हो सकते हैं। व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। वैट पर छूट मिल सकती है।

आसार है कि दिल्ली सरकार का पहला बजट सत्र हंगामेदार रहने वाला है। भाजपा ने विधानसभा के भीतर और बाहर सरकार का विरोध करने की भारी तैयारी कर रखी है। विधानसभा में भाजपा के विधायक दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर से लेकर दागी आप विधायकों का मामला पूरी तैयारी से उठाने वाली है। 70 सदस्यों वाले सदन में भाजपा के महज तीन सदस्य है जबकि बाकी सभी 67 आप के हैं।

सरकार पर यह दबाव रहेगा कि वह चौथे वित्त आयोग की रिपोर्ट सदन में रखे। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि उसकी सिफारिशों के आधार पर ज्यादा पैसे निगम को दिए जाएं। केजरीवाल सरकार केंद्र सरकार से ज्यादा पैसा देने की मांग करती रही है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार दिल्ली से अरबों वसूलती है और उसका मामूली हिस्सा ही दिल्ली सरकार को देती है। यह बजट सत्र से पहले पेश किए जाने वाले आर्थिक सर्वे में भी बताया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।