1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. संधू न्यूजीलैंड क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में हारे

संधू न्यूजीलैंड क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में हारे

 Written By: PTI
 Published : Jun 05, 2015 09:27 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 09:27 pm IST

 नयी दिल्ल:  भारत के हरिंदर पाल संधू को न्यूजीलैंड के पाल्मरस्टन नार्थ में आज एनजेड अंतरराष्ट्रीय क्लासिक स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्थानीय दावेदार और दूसरे वरीय कैंपबेल ग्रेसन के हाथों शिकस्त का सामना

 नयी दिल्ल:  भारत के हरिंदर पाल संधू को न्यूजीलैंड के पाल्मरस्टन नार्थ में आज एनजेड अंतरराष्ट्रीय क्लासिक स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्थानीय दावेदार और दूसरे वरीय कैंपबेल ग्रेसन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

छठे वरीय हरिंदर ने तीसरा गेम जीता लेकिन इसके बावजूद उन्हें चार गेम में 11-9, 11-8, 8-11, 11-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।


हरिंदर ने पहले गेम में 9-7 की बढ़त बना रखी थी लेकिन ग्रेसन ने इसके बाद बराबरी हासिल की और फिर भारतीय खिलाड़ी के दो फाउल शाट के साथ पहला गेम जीत लिया। हरिंदर ने इसके बाद लय खो दी जिससे ग्रेसन को मैच जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल