गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग टैनिंग, दाग-धब्बों और असमान स्किन टोन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। कई बार चेहरा तो साफ नजर आता है, लेकिन माथे पर जमी टैनिंग पूरे लुक को फीका बना देती है। इससे चेहरे और माथे का रंग अलग-अलग दिखने लगता है, जो कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। अगर आप भी माथे की जिद्दी टैनिंग से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इसे कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं माथे की टैनिंग साफ करने के असरदार उपाय।
इन नुस्खों से माथे का कालापन होगा दूर:
-
हल्दी: हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो सकन की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। माथे के कालेपन को दूर करने के लिए हल्दी में कच्चे दूध को मिलाएं। अब माथे के टैनिंग वाली जगहों पर इस पेस्ट को लगाएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन मेलानिन के उत्पादन को कम करने में मदद करता है, जबकि कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट कर रंगत साफ करता है।
-
खीरा: खीरा, माथे के कालेपन को दूर करने में खीरा भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और प्राकृतिक कूलिंग गुण त्वचा को ठंडा करने, नमी प्रदान करने, पिगमेंटेशन कम करने और असमान टोन को ठीक करने में मदद करते हैं। टैनिंग वाली जगह पर खीरा के टुकड़े काटकर मसाज करें। 30 मिनट तक के लिए चेहरे को ऐसा ही छोड़ दें। अब पानी से चेहरा साफ़ कर लें।
-
बादाम का तेल: बादाम के तेल में मौजूद विटामिन सी माथे के काले दाग धब्बों को यह आसानी से खत्म करता है। बादाम के तेल में ज़रा सा दूध का पाउडर लें और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे लगाएं जब यह सुख जाये तो ठंडे पानी से चेहरा साफ़ कर लें।
-
कच्चा दूध: कच्चा दूध स्किन के डर्ट को आसानी से साफ़ करता है। साथ ही दूध सिर की टैनिंग भी आसानी से दूर कर सकता है। कच्चे दूध में गुलाबजल मिलाकर माथे की मसाज करने से टैनिंग की परेशानी दूर हो जाती है।