
नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ग्रेड-III के 12 पद और जूनियर स्टेनोग्राफर के 04 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है। हालांकि कुछ अन्य पदों के लिए अलग-अलग अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है। इन नौकरियों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर वेतनमान 5,200 से 20,200 रुपए के बीच तय है।
कैसे करें आवेदन-
इन पदों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन को एनएमएल की आधिकारिर वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट आपको संबंधित कागजात की फोटो कॉपी और 100 रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट के साथ नीचे दिए पते पर भेजना होगा।
'द कंट्रोलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, सीएसआईआर-नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी, बर्मामाइन्स, जमशेदपुर-831007'।
ऑनलाइन आवेदन की जानकारी के लिए आप संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nmlindia.org/Recruitment.html पर जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2015 है।
अगली स्लाइड में पढ़ें राज्य स्वास्थ्य समिति में भी हैं अवसर